रात 10 से सुबह सात बजे तक ड्यूटी करेंगे टाइगर मोबाइल, बेहतर कार्य करने वाले होंगे पुरस्कृत

Author Nikhil Sinha|Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर में टाइगर मोबाइल की ड्यूटी का समय बढ़ा दिया गया है। अब जवान रात 10 से सुबह 7 बजे तक पेट्रोलिंग करेंगे। बेहतर काम करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आपके शहर में

विज्ञापन

अब टाइगर मोबाइल रात 10 से सुबह सात बजे तक ड्यूटी करेंगे. टाइगर मोबाइल के जवानों की ड्यूटी का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है. ड्यूटी के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा. उक्त बातें सोमवार को सीसीआर परिसर में एसएसपी डाॅ एहतेशाम वकारिब ने ब्रीफ्रिंग के दौरान कहीं. सोमवार की दोपहर करीब दो बजे एसएसपी सीसीआर पहुंचे. यहां उन्होंने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो, क्यूआरटी बल, टाइगर मोबाइल के जवानों को ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस को ड्यूटी के दौरान कोई लापरवाही नहीं करनी है. पूरी ईमानदारी और अलर्ट मोड पर रहकर ड्यूटी करनी है. उन्होंने जवानों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा पेट्रोलिंग के दौरान अड्डेबाजी, असामाजिक तत्व के विरुद्ध सख्त कार्रवाई व एंटी क्राइम चेकिंग करने का निर्देश दिया. किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी एवं नियंत्रण कक्ष को देने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि अपराधी पर पैनी नजर बनाये रखें. ड्यूटी के दौरान कोई भी संदिग्ध दिखे तो उसे रोक कर उसकी जांच करें. उन्होंने इस दौरान कहा कि ड्यूटी में लापरवाही करते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई भी की जायेगी. इस मौके पर सिटी एसपी ललित मीना, सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर समेत सीसीआर के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola