जमशेदपुर : रेल अधिकारी की बेटी से टीटीइ ने की छेड़खानी, संस्पेंड

Updated at : 10 Jun 2019 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर : रेल अधिकारी की बेटी से टीटीइ ने की छेड़खानी, संस्पेंड

जमशेदपुर : दपू रेलवे के डीजीएम स्तर के एक बड़े अधिकारी की बेटी ने टाटानगर के टीटीइ प्रभात कुमार झा के खिलाफ छेड़खानी की धारा लगा कर राउरकेला जीआरपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घटना टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस (18189) में थर्ड एसी कोच में यात्रा के दौरान मनोहरपुर से राउरकेला स्टेशन के बीच रविवार […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : दपू रेलवे के डीजीएम स्तर के एक बड़े अधिकारी की बेटी ने टाटानगर के टीटीइ प्रभात कुमार झा के खिलाफ छेड़खानी की धारा लगा कर राउरकेला जीआरपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है.
घटना टाटा एलेप्पी एक्सप्रेस (18189) में थर्ड एसी कोच में यात्रा के दौरान मनोहरपुर से राउरकेला स्टेशन के बीच रविवार शाम सवा छह की है. सूत्रों के मुताबिक टीटीइ पर छेड़खानी का नामजद प्राथमिकी दर्ज होने पर चक्रधरपुर डिवीजन सीनियर डीसीएम कार्यालय से त्वरित कार्रवाई करते हुए टीटीइ के संस्पेंड करने का आदेश दे दिया है.
इसकी सूचना अॉन ड्यूटी टीटीइ पीके झा को दी. इसके बाद टीटीइ झा को झारसुगुड़ा स्टेशन पर उतरने को कहा गया अौर वापस बुला लिया है. सूत्रों के मुताबिक मनोहरपुर स्टेशन से उक्त अधिकारी की बेटी अपने भाई के साथ ट्रेन में चढ़ी थी. बेटी ने दावा किया कि उसके पास मान्य प्रथम श्रेणी विशेषाधिकार पास होने के बावजूद टीटीइ ने ट्रेन से उतरने को कहा.
अचानक उनकी बेटी ने टीटीइ का नाम जानने की कोशिश की तो उसकी नाम प्लेट में अचानक टीटीइ प्रभात कुमार झा नाम देखा. बेटी ने आरोप लगाया कि उक्त टीटीइ ने थप्पड़ मारा और बार-बार उसे धक्का भी दिया. पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत राउरकेला जीआरपी ने की. राउरकेला जीआरपी ने छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola