छापेमारी कर रही उत्पाद टीम पर हमला महिला आरक्षी घायल, दो गाड़ियां तोड़ीं

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उत्पाद पुलिस अौर सीसीआर की सशस्त्र पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंगलवार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान के समीप रहने वाले राजू राव के घर पर अौचक छापेमारी की. मंगलवार रात करीब नौ बजे छापे के दौरान आरोपी राजू राव के घर अौर आसपास के लोगों ने उत्पाद विभाग टीम […]
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम उत्पाद पुलिस अौर सीसीआर की सशस्त्र पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर मंगलवार को बागबेड़ा वायरलेस मैदान के समीप रहने वाले राजू राव के घर पर अौचक छापेमारी की. मंगलवार रात करीब नौ बजे छापे के दौरान आरोपी राजू राव के घर अौर आसपास के लोगों ने उत्पाद विभाग टीम पर हमला कर दिया.
इससे सीसीआर की महिला बल राधारानी महतो घायल हो गयीं. उनका सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया. इसके अलावा दोनों गाड़ियाें का कांच टूट गया. दरअसल, राजू राव के घर से अवैध रूप से बेची जा रही विदेशी शराब, बियर अौर देसी शराब को टीम जब्त कर रही थी, तभी हमला हो गया. हंगामे के बीच महिला व अन्य आरोपी घर से भागने में सफल रहे. हालांकि घटना के बाद भी उत्पाद विभाग की टीम ने घर के शराब पीने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर किया और देर रात तक पूछताछ की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










