डीएवी की शिक्षिका सस्पेंड, एफआइआर

जमशेदपुर: डीएवी बिष्टुपुर स्कूल की यूकेजी की छात्र की पिटाई मामले में शिक्षिका (अंजु प्रसाद ) पर कार्रवाई की गयी है. छात्र की पिटाई की आरोपी शिक्षिका को स्कूल प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड करने के साथ-साथ शिक्षिका के विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज कराया गया है. डीएसइ सह आरटीइ के नोडल पदाधिकारी की […]
जमशेदपुर: डीएवी बिष्टुपुर स्कूल की यूकेजी की छात्र की पिटाई मामले में शिक्षिका (अंजु प्रसाद ) पर कार्रवाई की गयी है. छात्र की पिटाई की आरोपी शिक्षिका को स्कूल प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड करने के साथ-साथ शिक्षिका के विरुद्ध एफआइआर भी दर्ज कराया गया है. डीएसइ सह आरटीइ के नोडल पदाधिकारी की ओर से स्कूल प्रबंधन को भेजे गये पत्र को ही आधार बना कर एफआइआर कराया गया है.
शिक्षिका पर आरटीइ के नियमों के उल्लंघन का आरोप है. इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन की ओर से डीएसइ के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन समिति को भी दे दी गयी है. डीएसइ ने इस मामले में तीन दिनों के भीतर कार्रवाई करने का आदेश देते हुए ऐसा नहीं होने पर खुद मामले की जांच कर इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी.
गौरतलब है कि पिछले दिनों यूकेजी ए की छात्र की उसकी शिक्षिका ने पिटाई की थी, जिसके बाद उसके होठ फट गये और उससे काफी खून निकला था. इसी मामले में स्कूल प्रबंधन की ओर से कार्रवाई की गयी है.
आरटीइ के उल्लंघन पर एफआइआर का पहला उदाहरण
देश में अनिवार्य शिक्षा का अधिकार कानून लागू होने के बाद इसे अमली जामा पहनाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ-साथ निजी स्कूलों की ओर से भी सकारात्मक पहल की जा रही है. नियम के अनुसार किसी बच्चे को शारीरिक रूप से दंड नहीं दिया जा सकता है. हालांकि कई शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन डीएवी की घटना शहर की पहला ऐसा वाकया बन गया है, जिसको लेकर किसी शिक्षिका द्वारा नियम तोड़ने की वजह से उसके विरुद्ध एफआइआर कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




