जमशेदपुर : ट्रलर चालक पर हमला कर दिनदहाड़े रुपये छीने, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए अपराधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Feb 2019 7:58 AM
जमशेदपुर : भुइयांडीह बस स्टैं ड रोड पर गुरुवार शाम 5.15 बजे युवकों ने ट्रेलर (एनएल01जी-2485) से लोहे का चेन निकालने का प्रयास किया. विरोध करने पर युवकों ने ट्रेलर चालक पर हमला कर दिया अौर मारपीट कर दो-तीन हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. डिमना रोड निवासी ट्रेलर चालक राहुल ने बताया कि […]
जमशेदपुर : भुइयांडीह बस स्टैं ड रोड पर गुरुवार शाम 5.15 बजे युवकों ने ट्रेलर (एनएल01जी-2485) से लोहे का चेन निकालने का प्रयास किया. विरोध करने पर युवकों ने ट्रेलर चालक पर हमला कर दिया अौर मारपीट कर दो-तीन हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. डिमना रोड निवासी ट्रेलर चालक राहुल ने बताया कि गुरुवार शाम वह माल लोड कर ब्लू स्कोप से आदित्यपुर जा रहा था.
श्मशान घाट से बस स्टैंड की अोर आगे बढ़ते ही दो युवक ट्रेलर पर सवार हुए अौर लोहे का चेन खोल कर ले जाने लगे. शीशे से उसने युवकों को चेन खोल कर ले जाते देख लिया और ट्रेलर को रोड पर ही खड़ा कर युवकों के पीछे भागा. इस बीच दोनों युवकों के तीन-चार अन्य साथी भी आ गये अौर उससे मारपीट करने लगे.
युवकों ने उसका मोबाइल तोड़ दिया तथा दो-तीन हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. बीच रोड में ट्रेलर खड़ा होने से जाम लग गया. सीतारामडेरा पुलिस ने छानबीन की अौर चालक से घटना की जानकारी ली. घटनास्थल के नजदीक एक गैरेज में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने देखा. इसमें ट्रेलर पर चढ़ कर चेन निकाल रहे दो युवकों की तस्वीर कैद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










