आदित्यपुर : एनआइटी में घटिया भोजन के खिलाफ छात्रों ने किया प्रदर्शन

आदित्यपुर : एनआइटी जमशेदपुर के छात्रों के बीच घटिया भोजन परोसे जाने का संस्थान के छात्रों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. कई बार आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं होने से जे व के हॉस्टल के छात्रों ने मेस के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही भोजन में सुधार […]
आदित्यपुर : एनआइटी जमशेदपुर के छात्रों के बीच घटिया भोजन परोसे जाने का संस्थान के छात्रों ने विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. कई बार आपत्ति दर्ज कराने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं होने से जे व के हॉस्टल के छात्रों ने मेस के समक्ष प्रदर्शन किया. साथ ही भोजन में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी.
छात्रों ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार शिकायत की गयी थी, लेिकन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया. इसके अलावा छात्र कई तरह की समस्याएं झेल रहे हैं. हॉस्टल में पीने का स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है. फिल्टर की स्थिति काफी खराब है. छात्रों को बाहर से पानी लाना पड़ रहा है. छात्रों की आवाज को संस्थान के निदेशक के पास तक पहुंचाया ही नहीं जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










