पति की पिटाई, पत्नी से र्दुव्यवहार, जीप तोड़ी

जमशेदपुर: जुबिली पार्क लेक में पति संग घूमने गयी महिला से जीप पर सवार गुंडा पार्टी ने र्दुव्यवहार किया. वहीं लाठी से महिला के पति की पिटाई की. विरोध में लोगों ने जीप में तोड़फोड़ करते हुए गुंडा पार्टी के लोगों को पकड़ जमकर पिटाई की. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने […]
जमशेदपुर: जुबिली पार्क लेक में पति संग घूमने गयी महिला से जीप पर सवार गुंडा पार्टी ने र्दुव्यवहार किया. वहीं लाठी से महिला के पति की पिटाई की. विरोध में लोगों ने जीप में तोड़फोड़ करते हुए गुंडा पार्टी के लोगों को पकड़ जमकर पिटाई की.
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गयी. पुलिस ने गुंडा पार्टी के एक सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर और दूसरे पक्ष से जीप तोड़ने के आरोप में मनोज को पकड़ लिया. जबकि गुंडा पार्टी के अन्य दो साथी फरार हो गये. पुलिस ने जीप व टेंपो को जब्त किया है. महिला टेंपो से अपने पति के साथ जुबिली पार्क गयी थी. साकची जेल चौक निवासी सूरज सिंह के बयान पर गुंडा पार्टी के ओम प्रकाश समेत अन्य के खिलाफ मारपीट व र्दुव्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गयी है.
वहीं पकड़ाये नामदा बस्ती आनंद नगर निवासी ओम प्रकाश ठाकुर के मुताबिक लेक में टेंपो लगाना मना है. इसका विरोध उन्होंने किया तो टेंपो चालक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीट दिया. जीप में तोड़फोड़ की. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




