ठेका मजदूरों को भी स्किल टेस्ट पास करना हुआ अनिवार्य, ट्रेनिंग के लगेंगे पैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 11:03 AM
टाटा स्टील में कम होंगे पांच हजार ठेकाकर्मी नहीं रहेगा कोई अनस्किल्ड, मिलेगी ट्रेनिंग जमशेदपुर : टाटा स्टील में पांच हजार ठेका कर्मचारी कम होंगे. प्रबंधन दक्ष ठेका कर्मचारियों से अत्याधुनिक मशीनों का संचालन कराकर उत्पादकता को बढ़ाना चाहता है. सभी ठेका कर्मचारियों का कुशल होना अनिवार्य हो गया है. वर्तमान में कंपनी में चार […]
टाटा स्टील में कम होंगे पांच हजार ठेकाकर्मी नहीं रहेगा कोई अनस्किल्ड, मिलेगी ट्रेनिंग
जो ठेका कर्मचारी कुशल नहीं होगा, उसकी नौकरी खत्म हो जायेगी. इस तरह कंपनी में कार्यरत लगभग पांच हजार ठेका मजदूरों की छंटनी तय मानी जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कंपनी को मिल रही चुनौती व साख बढ़ाने के लिए टाटा स्टील ने कार्यरत ठेका मजदूरों के लिए स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया है. सभी ठेकेदारों को नोटिस देकर कर्मचारियों को ट्रेनिंग दिलाने को कहा गया है. ट्रेनिंग के लिए कंपनी ने दिन और राशि निर्धारित कर दी है. ट्रेनिंग के बाद ठेका कर्मचारी एक बार स्किल टेस्ट में फेल होने पर अगले छह माह बाद ही दोबारा टेस्ट दे सकेगा. ट्रेनिंग में पास होने पर ही काम पर रखा जायेगा. जो पहले से काम कर रहे हैं और स्किल टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो उन्हें भी हटा दिया जायेगा. तय प्लान के अनुसार जमशेदपुर प्लांट में ठेका कर्मी नजर आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










