झारखंडी संस्कृति को विदेशी शक्तियां नष्ट करने की फिराक में : रघुवर दास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 8:48 AM

विज्ञापन

पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के कार्यकर्ताआें की पिकनिक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, केक काटा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंडी संस्कृति काे विदेशी शक्तियां नष्ट करने की फिराक में हैं. इसे बचाने में झारखंडियाें काे अपनी मजबूत भूमिका अदा करनी हाेगी. झारखंडी संस्कृति जब तक मजबूत रहेगी, झारखंड […]

विज्ञापन
पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा के कार्यकर्ताआें की पिकनिक में शामिल हुए मुख्यमंत्री, केक काटा, सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंडी संस्कृति काे विदेशी शक्तियां नष्ट करने की फिराक में हैं. इसे बचाने में झारखंडियाें काे अपनी मजबूत भूमिका अदा करनी हाेगी. झारखंडी संस्कृति जब तक मजबूत रहेगी, झारखंड हमारा मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहेगा.
छाेटानागपुरी गीत आपस में मेल-जाेल का माध्यम हैं. डिमना लेक किनारे भाजपा पूर्वी विधानसभा द्वारा रविवार काे आयाेजित पिकनिक समाराेह के अवसर पर आायाेजित सांस्कृतिक कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि वे सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए राजनीति करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है. इसे आगे बढ़ाने में बूथ स्तर के कार्यकर्ताआें का हाथ है. देश में पीएम माेदी के नेतृत्व में आैर राज्य में उनके नेतृत्व में लाेगाें काे स्वच्छ सरकार मिली. 14 साल से झारखंड की पहचान भ्रष्टाचार के रूप में बन गयी थी, लेकिन अब विपक्षी भी काेई अाराेप नहीं लगा सकते हैं.
राज्य काे उन्हाेंने बेदाग, बिचाैलिया मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने का काम किया. केंद्र आैर राज्य सरकार की याेजनाआें काे गांव के गरीबाें काे जाेड़ने के लिए बूथ कमेटी के कार्यकर्ता सेतु का काम करें. देश में 60 साल तक राजनीति करनेवाली कांग्रेस पार्टी ने जनता काे धाेखा देने का काम किया है. पीएम नरेंद्र माेदी के नेतृत्व में वैश्विक राजनीतिक दाैर की शुरुआत हुई है. देश में आर्थिक सुधार हुए हैं.
पूरा देश ही नहीं, दुनिया के नेता भी पीएम माेदी की कार्यकुशलता का लाेहा मान रहे हैं. 2019 में देश आर्थिक सुपर पावर बने, इसके लिए फिर से लाेकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनायें. विपक्ष के लाेग गुमराह करने के लिए घर-घर जायेंगे, पार्टी कार्यकर्ता विपक्षियाें काे बेनकाब करें अाैर तय करें कि सरकार द्वारा लागू की गयी याेजनाअाें का लाभ जनता काे किस तरह मिल पायेगा. पिकनिक के दाैरान मुख्यमंत्री ने केक काटा आैर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola