हर कॉलेज में दो बीपीएल कार्डधारी फ्री में पढ़ेंगे बीएड

Updated at : 19 Jun 2014 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
हर कॉलेज में दो बीपीएल कार्डधारी फ्री में पढ़ेंगे बीएड

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में, जहां बीएड की पढ़ाई होती है, वहां दो बीपीएल कार्डधारी उम्मीदवारों को नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी. विश्वविद्यालय ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर विश्वविद्यालय की अगली सिंडिकेट मीटिंग में विचार-विमर्श किया जायेगा. सिंडिकेट से स्वीकृति मिली, तो इसे लागू भी कर दिया जायेगा. चूंकि कोल्हान […]

विज्ञापन
जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में, जहां बीएड की पढ़ाई होती है, वहां दो बीपीएल कार्डधारी उम्मीदवारों को नि:शुल्क शिक्षा दी जायेगी. विश्वविद्यालय ने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया है, जिस पर विश्वविद्यालय की अगली सिंडिकेट मीटिंग में विचार-विमर्श किया जायेगा.

सिंडिकेट से स्वीकृति मिली, तो इसे लागू भी कर दिया जायेगा. चूंकि कोल्हान आदिवासी बहुल क्षेत्र है. इसलिए विश्वविद्यालय ने यह प्रस्ताव तैयार किया है.

14 विद्यार्थी होंगे लाभान्वित
विश्वविद्यालय के इस प्रस्ताव पर सिंडिकेट की मुहर लग जाती है, तो इससे यहां के 14 उम्मीदवार लाभान्वित होंगे. विश्वविद्यालय के सात अंगीभूत कॉलेजों में बीएड की पढ़ाई होती है. इनमें से वीमेंस कॉलेज में बीएड की 200 सीटें हैं, जबकि अन्य कॉलेज में 100-100 सीट है.
‘‘प्रत्येक कॉलेज में बीपीएल कार्डधारी दो-दो विद्यार्थियों को बीएड की नि:शुल्क शिक्षा देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. इसे अगली सिंडिकेट मीटिंग में रखा जायेगा. सिंडिकेट की स्वीकृति मिली, तो कॉलेजों में यह सुविधा उपलब्ध करा दी जायेगी. डॉ आरपीपी सिंह, कुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola