संयुक्त सचिव के नाक की हड्डी टूटी, केस

जमशेदपुर: बिष्टुपुर राम मंदिर कमेटी की बैठक में मंगलवार को ब्रह्मोत्सव के दौरान बैठक बुलाने व फंड निकासी मुद्दा पर जमकर हंगामा हुआ. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कमेटी के संयुक्त सचिव प्रभाकर राव की नाक की हड्डी टूट गयी. प्रभाकर राव के बयान पर बिष्टुपुर राममंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर राव, पीएल […]
जमशेदपुर: बिष्टुपुर राम मंदिर कमेटी की बैठक में मंगलवार को ब्रह्मोत्सव के दौरान बैठक बुलाने व फंड निकासी मुद्दा पर जमकर हंगामा हुआ. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कमेटी के संयुक्त सचिव प्रभाकर राव की नाक की हड्डी टूट गयी. प्रभाकर राव के बयान पर बिष्टुपुर राममंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर राव, पीएल राव, बीसी राव और नागराजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.
प्रभाकर राव का टीएमएच में उपचार कराया गया. इसके बाद उन्हें एमजीएम में इलाज के लिए ले जाया गया. वहीं दूसरी ओर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शंकर राव ने प्रभाकर राव पर मीटिंग में हंगामा करने, गाली गलौज करने व धक्का-मुक्की का लिखित आरोप लगाकर शिकायत की. घटना के बाद देर रात तक मंदिर कमेटी के दोनों पक्ष गोलबंद होकर थाना पर मौजूद थे.
अध्यक्ष के साथ सत्या राव, पीएल राव, नागराजू समेत दर्जनों सदस्य और ऑफिसर बेयरर मौजूद थे. वहीं प्रभाकर राव के साथ के पांडू रंगाराव, गौरीशंकर राव, दुर्गाप्रसाद, सीएच रमणा मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




