टय़ूब से हटाये जायेंगे 340 कर्मचारी व 12 अधिकारी

Updated at : 14 Jun 2014 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
टय़ूब से हटाये जायेंगे 340 कर्मचारी व 12 अधिकारी

जमशेदपुर: टाटा स्टील के टय़ूब डिवीजन में 340 कर्मचारी और 12 अधिकारियों को हटाया जायेगा. शुक्रवार को टय़ूब डिवीजन के इआइसी आशीष अनुपम के साथ बैठक में यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा, डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नू, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम और सहायक सचिव सतीश सिंह के अलावा तमाम कमेटी मेंबर मौजूद थे. मीटिंग […]

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के टय़ूब डिवीजन में 340 कर्मचारी और 12 अधिकारियों को हटाया जायेगा. शुक्रवार को टय़ूब डिवीजन के इआइसी आशीष अनुपम के साथ बैठक में यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह, महामंत्री बीके डिंडा, डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नू, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम और सहायक सचिव सतीश सिंह के अलावा तमाम कमेटी मेंबर मौजूद थे.

मीटिंग के दौरान दो अन्य विभागों पीटी मिल और एक अन्य विभाग को बंद करने का भी प्रस्ताव यूनियन को सौंपा. मैनेजमेंट की ओर से इसका प्रेजेंटेशन भी दिखाया गया. कहा गया कि इपीए (एक्सटर्नल प्रोसेसिंग एजेंसी) के माध्यम से जो प्रोडक्शन हो रहा है, वह काफी सस्ता पड़ रहा है जबकि डायरेक्ट कंपनी द्वारा कोई प्रोडक्ट बनाया जा रहा है वह काफी नुकसानदेह हो रहा है.

लाभ कम हो जा रहा है. कहा गया कि हर हाल में कर्मचारियों और ऑफिसरों की संख्या कम की जायेगी. कर्मचारियों की संख्या के बारे में बताया गया कि पूरे टय़ूब डिवीजन में 900 कर्मचारी हैं, जिसके बदले 340 कर्मचारियों को हटाया जाना है. इसके अलावा 55 ऑफिसरों की जगह 12 ऑफिसरों को भी हटाया जायेगा. यूनियन को कहा गया कि इसको लेकर मैनेजमेंट वार्ता करना चाहता है. यूनियन अध्यक्ष और महासचिव समेत तमाम लोगों ने कहा कि यूनियन ग्रेड रिवीजन समझौता के बाद ही किसी तरह की बातचीत करेगी. घाटे में चल रहे टय़ूब डिवीजन को टाटा स्टील मैनेजमेंट चाहती है कि एग्रिको की तर्ज पर ही इसको संचालित किया जाये. एग्रिको बंद हो गया, लेकिन बाहर मुहर लगाकर उसको फिर से बाजार में बेचा जाता है. इसके लिए ऑफिसरों की टीम क्वालिटी की मॉनिटरिंग करती रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola