बदले गये वर्कर्स कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष

जमशेदपुर: मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट फिजिक्स की प्रायोगिक परीक्षा (2014) में प्रत्येक परीक्षार्थी से 300-300 रुपये लेने की शिकायत पर मामले की कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित कमेटी जांच कर कर रही है. इस क्रम में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आये हैं, जिसके मद्देनजर कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष बदल दिये गये हैं. […]
जमशेदपुर: मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में इंटरमीडिएट फिजिक्स की प्रायोगिक परीक्षा (2014) में प्रत्येक परीक्षार्थी से 300-300 रुपये लेने की शिकायत पर मामले की कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित कमेटी जांच कर कर रही है.
इस क्रम में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आये हैं, जिसके मद्देनजर कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष बदल दिये गये हैं. कॉलेज में डॉ राजीव कुमार भौतिकी के विभागाध्यक्ष पद पर थे. इस बीच रोटेशन के आधार पर उनका दो वर्ष का कार्यकाल भी पूरा हो रहा था. इस लिए कॉलेज के प्राचार्य द्वारा अन्य शिक्षक को विभागाध्यक्ष का कार्य भार सौंप दिया गया है.
हालांकि परीक्षा में तीन-तीन सौ रुपये लेने की शिकायत को लेकर परीक्षार्थियों ने विरोध करते हुए परीक्षा देने से इनकार कर दिया था. तब इस मामले को राजनीतिक भी बताया गया. लेकिन जांच के क्रम में कुछ परीक्षार्थियों ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ डीपी शुक्ल के समक्ष भी अपनी बात दर्ज करायी है. एक परीक्षार्थी ने कहा है कि जरूरत पड़ी, तो वह अदालत में भी अपनी बात रखेगा. छात्रों से पूछताछ व विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ के बाद जांच अब लगभग पूरी बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




