रेलवे गार्ड के घर लाखों की डकैती

आदित्यपुर: आरआइटी थानांतर्गत आदित्यपुर स्टेशन के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में गुड्स गार्ड बारीपदा सिंघा के आवास (क्वार्टर संख्या बी-57/2) से रविवार की रात अपराधियों ने आभूषण, नकद, मोबाइल व स्कूटी गाड़ी लूट लिये. घटना के समय उनकी पत्नी सिया उर्फ शिप्रा सिंघा घर में अकेली थी. सोमवार की सुबह सूचना पाकर यहां पहुंची पुलिस […]
आदित्यपुर: आरआइटी थानांतर्गत आदित्यपुर स्टेशन के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में गुड्स गार्ड बारीपदा सिंघा के आवास (क्वार्टर संख्या बी-57/2) से रविवार की रात अपराधियों ने आभूषण, नकद, मोबाइल व स्कूटी गाड़ी लूट लिये. घटना के समय उनकी पत्नी सिया उर्फ शिप्रा सिंघा घर में अकेली थी. सोमवार की सुबह सूचना पाकर यहां पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की. इसके बाद श्रीमती सिंघा के बयान पर भादवि की धारा 392 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों की धर-पकड़ के लिये छापामारी में पुलिस जुट गयी.
चार की संख्या में थे लुटेरे
मिली जानकारी के अनुसार रात में एक बजे तक टीवी देखने के बाद श्रीमती सिंघा अपने बेड रूम में सो गयी. करीब डेढ़ घंटा के बाद उन्हें कुछ आवाज सुनायी दी. वह जब तक कुछ समझ पाती कि चार की संख्या में लुटेरे घर के ग्रिल में अंदर से लगा ताला तोड़ घुस आये. वे दो लंबे व दो नाटे कद के थे. इसमें दो हाफ पैंट गंजी व दो फुलपैंट पहने थे. जो आपस में स्थानीय भाषा में बात कर रहे थे. लुटेरों ने घर में घुसते ही बिजली बंद कर दी, जब उन्होंने फोन करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन भी छीन लिये. उन्हें देखने पहचानने का प्रयास करने पर उनमें से एक ने धमकी देते हुए पिस्तौल के बल पर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद आलमारी व गाड़ी की चाबी लेकर बड़े इत्मिनान से लूट पाट कर फरार हो गये. लुटेरों ने घर में रखे टैबलेट व एलसीडी टीवी नहीं लिये. भयभीत पीड़िता थोड़ी देर बाद बगल के क्वार्टर में रहने वाले चीफ यार्ड मास्टर पीसी पात्र को घटना की जानकारी दी.
लूटे गये सामान व नकद
1.60 लाख रु के सोना-चांदी के गहने, दो हजार रु नकद, सोनी का एक मोबाइल व लाल रंग की स्कूटी (संख्या जेएच05एएक्स-7091), एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड
काम पर थे गृह स्वामी
रेलवे के गुड्स गार्ड मूल रूप से पश्चिम बंगाल निवासी श्री सिंघा अपनी डियूटी पर डोंगवापोसी गये थे. वे शादी के बाद दो साल पहले से यहां नियुक्त थे.
एसपी व एसडीपीओ ने की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद दिन में डीएसपी नरेश कुमार ने और शाम में एसपी एमएम लाल ने घटनास्थल की जांच की. एसपी एमए लाल ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




