रुपये लेन-देन के विवाद में मारपीट, पिस्तौल निकाली

Updated at : 14 Aug 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
रुपये लेन-देन के विवाद में मारपीट, पिस्तौल निकाली

जमशेदपुर : सोनारी निवासी राजीव रंजन सिंह ने अमित सिंह पर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने और पिस्तौल सटाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. सोनारी थाना में राजीव रंजन ने शिकायत दर्ज करायी है. राजीव ने प्राथमिकी में बताया है सोनारी में उसकी खुशी टूर एंड ट्रैवल्स नाम से दुकान […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : सोनारी निवासी राजीव रंजन सिंह ने अमित सिंह पर 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने और पिस्तौल सटाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. सोनारी थाना में राजीव रंजन ने शिकायत दर्ज करायी है. राजीव ने प्राथमिकी में बताया है सोनारी में उसकी खुशी टूर एंड ट्रैवल्स नाम से दुकान है.
11 अगस्त को अमित सिंह दो दोस्तों के साथ आया और 50 हजार रुपये रंगदारी मांगने लगा. उसने बताया कि वह अखिलेश सिंह का आदमी है. रुपये नहीं देने पर उसे गोली मार देगा. मना करने पर उसने पिस्तौल सटा दी. बीच-बचाव करने आये उसके भाई धनंजय सिंह का गला दबाकर मारने की कोशिश अमित के साथ आये दोस्तों ने की. इसके बाद दोनों भाई जान बचाकर दुकान से भागे.
वहीं, दूसरी ओर अमित सिंह ने राजीव रंजन सिंह पर लोहे के रॉड से मारने और सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. अमित ने बताया कि उसने राजीव रंजन को 76 हजार रुपये उधार दिये थे. 11 अगस्त को वह रुपये मांगने गया, तो राजीव ने इनकार कर दिया. विवाद के दौरान राजीव ने उस पर लोहे के रॉड से हमला किया. सोने की चेन छीन ली. इसके बाद कुछ परिचित लोग उसे सोनारी थाना लाये. जहां से इलाज के लिए एमजीएम भेजा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola