प्राचार्य कक्ष में भिड़े छात्र संगठनों के प्रतिनिधि, कंप्यूटर तोड़ डाला
Updated at : 11 Aug 2018 2:58 AM (IST)
विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर जेसीएम व अभाविप में झड़प जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में बढ़ती अराजकता शुक्रवार को अपने चरम पर पहुंच गयी. साकची पुलिस थाने से महज साै कदम की दूरी पर स्थित ग्रेजुएट कॉलेज परिसर दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के करीब रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. परिसर में […]
विज्ञापन
सदस्यता अभियान को लेकर जेसीएम व अभाविप में झड़प
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों में बढ़ती अराजकता शुक्रवार को अपने चरम पर पहुंच गयी. साकची पुलिस थाने से महज साै कदम की दूरी पर स्थित ग्रेजुएट कॉलेज परिसर दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के करीब रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. परिसर में बैनर लगाकर चलाये जा रहे अभाविप के सदस्या अभियान को लेकर पूरा विवाद शुरू हुआ. इसकाे लेकर पहले कॉलेज की छात्राओं के बीच मारपीट हुई. इसके बाद दोनों गुटों के छात्र कार्यकर्ता अलग-अलग दल बनाकर प्राचार्य कक्ष में पहुंच गये. दोनों गुटों की ओर से पहले नारेबाजी की गई. इसके बाद दूसरे दौर की मारपीट शुरू हो गयी. छात्राओं व शिक्षिकाओं की सुरक्षा को खुलेआम चुनौती देते हुए झारखंड छात्र मोर्चा व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र व छात्राएं प्राचार्य कक्ष के अंदर ही आपस में भिड़ गये.
दोनों गुटों के बीच जबरदस्त मारपीट हुई. एक- दूसरे पर कुर्सियां चलीं. शीशे व कंप्यूटर तोड़े दिये गये. प्राचार्य के टेबल पर रखा मोबाइल टूट गया. पूरा कक्ष अस्त-व्यस्त हो गया. घटना में कॉलेज के छात्र संघ की अध्यक्ष कृतिका सिंह सहित दोनों गुटों के आधे दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को चोट आयी है. इस दौरान बीच-बचाव में प्राचार्य डॉ सत्यरूपा श्रीवास्तव को भी चोट लगी. पुलिस ने मौके से आधे दर्जन छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




