जिले में अब तक 52% ही हुई धान की रोपनी, 20 जुलाई तक 23 फीसदी ही हो पायी थी रोपनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जिले में 31 जुलाई तक 52 प्रतिशत धान की रोपनी हो गयी है. जुलाई में लगातार बारिश होने से खरीफ की खेती पर इसका असर भी दिखने लगा है. 20 जुलाई तक केवल 23 फीसदी धान की रोपनी हो पायी थी, लेकिन बारिश की स्थिति में सुधार होने पर महज 10 दिनों में […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जिले में 31 जुलाई तक 52 प्रतिशत धान की रोपनी हो गयी है. जुलाई में लगातार बारिश होने से खरीफ की खेती पर इसका असर भी दिखने लगा है. 20 जुलाई तक केवल 23 फीसदी धान की रोपनी हो पायी थी, लेकिन बारिश की स्थिति में सुधार होने पर महज 10 दिनों में धान की रोपनी दोगुनी हो गयी.
वहीं अगले एक सप्ताह के अंदर 75 प्रतिशत रोपनी की उम्मीद है. जिले में अब तक धान की खेती निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 52 फीसदी हुई है. यानी निर्धारित लक्ष्य 1,10,000 हेक्टेयर में से 57,200 हेक्टेयर में ही रोपनी हो पाया है. दूसरी ओर मक्का की खेती 87 फीसदी, दलहन 78 फीसदी, तेलहन 73 फीसदी व मोटे अनाज छह फीसदी तक हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










