टाटा स्टील में निकली ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली निकाली गयी है. इसमें टाटा स्टील, ट्यूब, टाटा ग्रोथ शॉप (टीजीएस), टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन, एफएएमडी, झरिया डिवीजन, ओएमक्यू, वेस्ट बोकारो में कार्यरत कर्मचारियों के पुत्र-पुत्री/दामाद हिस्सा ले सकते हैं. इस परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं, जिनके माता-पिता टाटा समूह के […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली निकाली गयी है. इसमें टाटा स्टील, ट्यूब, टाटा ग्रोथ शॉप (टीजीएस), टाटा स्टील के बियरिंग डिवीजन, एफएएमडी, झरिया डिवीजन, ओएमक्यू, वेस्ट बोकारो में कार्यरत कर्मचारियों के पुत्र-पुत्री/दामाद हिस्सा ले सकते हैं. इस परीक्षा में ऐसे विद्यार्थी भी शामिल हो सकते हैं, जिनके माता-पिता टाटा समूह के कर्मचारी नहीं हैं, लेकिन उन्हें मैट्रिक में 75 प्रतिशत (9.5 सीजीपीए) अंक मिले हों. आवेदक के लिए जन्म तिथि 1 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2003 के बीच होना चाहिए. बाहरी लोग (जिनके माता-पिता टाटा समूह के कर्मचारी नहीं हैं) 23 जुलाई से 5 अगस्त तक ऑनलाइन अपना आवेदन जमा कर सकते हैं.
आवेदन देने वाले को 300 रुपये का पेमेंट एनइएफटी या आरटीजीएस से करना होगा. बाहरी लोगों के लिए ऑनलाइन की लिखित परीक्षा 25 से 31 अगस्त के बीच होगी, जिसके बाद पर्सनल इंटरव्यू और मेडिकल की परीक्षा ली जायेगी. टाटा स्टील के जमशेदपुर और कलिंगानगर कर्मचारियों के बच्चों के लिए उम्रसीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. कर्मचारी पुत्र-पुत्री या रजिस्टर्ड रिलेशन वाले बच्चे अप्रेंटिस के लिए आवेदन दे सकते हैं. इस बार झारखंड के साथ-साथ बंगाल और ओड़िशा के बच्चों का भी डोमेसाइल अनिवार्य किया गया है. पहले सिर्फ झारखंड के लिए ही बच्चों की बहाली निकाली जाती थी. इस बार कलिंगानगर और जमशेदपुर के टाटा स्टील के प्लांट को संयुक्त रूप से जोड़कर बहाली निकाली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










