बागबेड़ा में तीन माह में सातवीं बार ठप हुई जलापूर्ति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना का बिष्टुपुर-आदित्यपुर मोड़ स्थित पंप हाउस का मोटर जल गया है. मोटर जलने की वजह से 1100 घरों में जलापूर्ति ठप हो गयी है. बागबेड़ा जलापूर्ति पंप हाउस का मोटर तीन माह में सातवीं बार जला है.गुरुवार की शाम को मोटर का रोटर जल गया था. हालांकि दो दिन […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी जलापूर्ति योजना का बिष्टुपुर-आदित्यपुर मोड़ स्थित पंप हाउस का मोटर जल गया है. मोटर जलने की वजह से 1100 घरों में जलापूर्ति ठप हो गयी है. बागबेड़ा जलापूर्ति पंप हाउस का मोटर तीन माह में सातवीं बार जला है.गुरुवार की शाम को मोटर का रोटर जल गया था. हालांकि दो दिन बाद यानी शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने मोटर की मरम्मत को लेकर सक्रियता दिखायी. शनिवार तीन बजे के बाद मोटर की जांच की गयी.
जांच में मोटर में रोटर के अलावा अन्य तकनीकी खराबी मिली है. शनिवार शाम तक मोटर को इंटकवेल से नहीं निकाला गया था. मोटर मरम्मत के लिए आये मिस्त्री के अनुसार अगर काम शुरू होता है, तो भी पांच से छह दिन का समय लगेगा. तब बागबेड़ा कॉलोनी वासियों को पानी का वैकल्पिक उपाय करना होगा. विदित हो पिछले माह ही उपायुक्त अमित कुमार ने बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत की मुखिया बाहामुनी हेंब्रम एवं मध्य बागबेड़ा पंचायत की मुखिया प्रतिमा मुंडा को जलापूर्ति योजना को सही तरीके से संचालित नहीं करने पर डपटा था. बावजूद यह समस्या फिर सामने आ गयी है.
टैंकर से जलापूर्ति
जमशेदपुर. पंप हाउस में मोटर जलने के बाद शनिवार को बागबेड़ा कॉलोनी में टैंकर से जलापूर्ति किया गया. तारापुर एंड कंपनी ने दो व जुस्को ने सात टैंकर पानी उपलब्ध कराये. कॉलोनी के लोगों ने लाइन में लगकर पीने का पानी भरा. बागबेड़ा पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता ने कहा कि चापाकलों में लगाया गया समरसेबल पंप बड़ा सहारा है. जब तक मोटर दुरुस्त नहीं हो जाता, तब तक टैंकर से जलापूर्ति जारी रहेगा. पानी वितरण करने के दौरान उपमुखिया कुमोद यादव, अनिल सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










