बोरिंग पर शुल्क का किया विरोध

Updated:
विज्ञापन

आदित्यपुर : जनसमस्याओं के निदान को लेकर प्रसिद्ध टावर में रविवार को नागरिक समन्वय समिति की बैठक हुई. समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पेयजल, सड़क निर्माण, सफाई आदि समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गयी और इनका संबंधित विभागों से समाधान करवाने का निर्णय लिया गया. […]

विज्ञापन
आदित्यपुर : जनसमस्याओं के निदान को लेकर प्रसिद्ध टावर में रविवार को नागरिक समन्वय समिति की बैठक हुई. समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पेयजल, सड़क निर्माण, सफाई आदि समस्याओं के निराकरण को लेकर चर्चा की गयी और इनका संबंधित विभागों से समाधान करवाने का निर्णय लिया गया.
सभी जगहों पर पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं होती है, इसलिए बोरिंग पर शुल्क लिये जाने का विरोध किया गया. साथ ही कई निर्माण की आवश्यकताओं को चिह्नित किया गया. इसमें सरिता टॉकीज वाली सड़क का टेंडर निकलवाने की बात शामिल थी. क्षेत्र में जाम नालियों की सफाई भी शीघ्र करवाने पर जोर दिया गया. बैठक में कमलेश्वरी पासवान, रमन चौधरी, ओम प्रकाश, सुमन राय, सिद्धनाथ सिंह, अनिल प्रसाद, राकेश रंजन, देव प्रकाश देवता, गोपाल प्रसाद, कमल किशोर, प्रेम कुमार, गंभीर सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola