यूसिल में खनन विभाग का छापा, 30 करोड़ की गड़बड़ी का पता चला : माइनिंग ऑफिसर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : खनन विभाग ने शनिवार को यूरेनियम काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) में छापामारी की. खनन पदाधिकारी वेंकटेश कुमार, सहायक खनन पदाधिकारी नदीम शफी और एक सर्वेयर की मदद से यह छापेमारी की की गयी है. खनन पदाधिकारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि छापामारी में 2 करोड़ 55 लाख रुपये की रॉयल्टी की चोरी […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : खनन विभाग ने शनिवार को यूरेनियम काॅरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) में छापामारी की. खनन पदाधिकारी वेंकटेश कुमार, सहायक खनन पदाधिकारी नदीम शफी और एक सर्वेयर की मदद से यह छापेमारी की की गयी है. खनन पदाधिकारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि छापामारी में 2 करोड़ 55 लाख रुपये की रॉयल्टी की चोरी तथा विभिन्न स्रोतों से करीब 30 करोड़ रुपये की गड़बड़ी किये जाने का पता चला है.
संरक्षित वन क्षेत्र में भी काम करने की जानकारी वन विभाग को दी गयी है. श्री कुमार ने बताया कि यूसिल द्वारा तुरामडीह और तालसा में माइंस का उत्खनन किया जा रहा है. इसके अलावा वहां टेलिंग पोंड को ऊंचा करने में जो पत्थर निकल रहा है, उसे बेचा जा रहा है.
ठेकेदार पीके अग्रवाल के माध्यम से काम कराया जा रहा है, लेकिन इसकी राॅयल्टी का भुगतान नहीं किया जा रहा है. खनन पदाधिकारी ने बताया कि ठेकेदार और यूसिल के खिलाफ मुकदमा दायर किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










