उलीडीह में अमरजीत ने खुद काट लिया था गला

Updated:
विज्ञापन

दवा बंद होने से तनाव में था, पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास जमशेदपुर : उलीडीह बिरसा बस्ती निवासी अमरजीत सिंह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है. अमरजीत सिंह के हाथ में कई जगह चाकू से काटे जाने के निशान हैं. इस बार अमरजीत ने गर्दन काट ली. खून […]

विज्ञापन

दवा बंद होने से तनाव में था, पहले भी कर चुका है आत्महत्या का प्रयास

जमशेदपुर : उलीडीह बिरसा बस्ती निवासी अमरजीत सिंह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है. अमरजीत सिंह के हाथ में कई जगह चाकू से काटे जाने के निशान हैं. इस बार अमरजीत ने गर्दन काट ली. खून ज्यादा निकलने के बाद किसी अनहोनी की संभावना पर मां उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गयी. वहां पुलिस को हमला की बात बोलकर गुमराह किया. हालांकि पुलिस की जांच में अमरजीत द्वारा स्वयं नशे में गला काटने व आत्महत्या के प्रयास का खुलासा हो गया.
पुलिस ने जांच में पाया है कि अमरजीत का डॉ दिलीप से इलाज चल रहा था. गरीबी के कारण पिछले दो माह से दवा बंद थी. नशे का अादी अमरजीत का मानसिक संतुलन दवा छूट जाने से बिगड़ गया था वह अक्सर ऐसी हरकत करता रहता था. उलीडीह थाना प्रभारी मुकेश चौधरी के मुताबिक अमरजीत के परिवार की स्थिति दायनीय है.
लोकनाथ अपार्टमेंट में करता था काम. घटना की जांच कर रही पुलिस अमरजीत की मां द्वारा बताये गये हमलवार तक पहले पहुंची. हमलावर लोकनाथ अपार्टमेंट से पेंटिंग का काम कर रहा था.
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि तथाकथित हमलावर घटना के समय वहीं काम कर रहा था. इसके बाद पुलिस अमरजीत के घर पहुंची. घर की तलाशी में पेटी के पीछे चाकू मिला. 31 मई की देर शाम पुलिस अस्पताल पहुंची और अमरजीत से सख्ती से पूछताछ की. इसके बाद सच सामने आ गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola