32 साल बाद भी नहीं मिली विकास पुस्तिका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को सीधा संवाद कर जनसंवाद में आये मामलों की समीक्षा की. इस दौरान डीसी अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे समेत अन्य प्रशासनिक अफसर मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने चिलगू में रह रहे सुवर्णरेखा परियोजना के विस्थापित सुफल दास अौर भीम गोप को 32 सालों से विकास पुस्तिका नहीं मिलने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को सीधा संवाद कर जनसंवाद में आये मामलों की समीक्षा की. इस दौरान डीसी अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे समेत अन्य प्रशासनिक अफसर मौजूद थे.
मुख्यमंत्री ने चिलगू में रह रहे सुवर्णरेखा परियोजना के विस्थापित सुफल दास अौर भीम गोप को 32 सालों से विकास पुस्तिका नहीं मिलने की समीक्षा की. चूंकि यह मामला सरायकेला-खरसावां तथा सुवर्णरेखा परियोजना का था, इस कारण उपायुक्त ने सुवर्णरेखा परियोजना के वर्तमान में कोई प्रशासक नहीं होने के कारण पहले सरायकेला के उपायुक्त फिर सुवर्णरेखा परियोजना के अपर निदेशक सुनील कुमार से बात की. अपर निदेशक ने 15 दिनों में शिकायत का निष्पादन करने का भरोसा दिया, जिससे मुख्यमंत्री को अवगत करा दिया गया. इसके अलावा जनसंवाद में एक अन्य मामला था जिसमें 1997 से सेवानिवृत्त होने के बाद भी कर्मचारी को सेवानिवृति का लाभ नहीं मिल रहा है. इस मामले की समीक्षा नहीं हुई.
अतिक्रमण निष्पादन की दी गयी रिपोर्ट
जमशेदपुर. मुख्यमंत्री जनसंवाद में बागबेड़ा हाट में अतिक्रमण का मामला दर्ज किया गया था. सोमवार को एसडीअो के नेतृत्व में प्रशासन ने हाट से अतिक्रमण हटाया था, जिसके बाद मंगलवार को शिकायत के निष्पादन की रिपोर्ट दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










