आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर सात साल सजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिरसानगर की रहने वाली राखी घोष को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में एडीजे-10 की कोर्ट ने आरोपी पति आशीष घोष उर्फ बापी को सोमवार को सात साल की सजा सुनायी. साथ ही बापी पर कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. मामले में कुल दस लोगों की […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : बिरसानगर की रहने वाली राखी घोष को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में एडीजे-10 की कोर्ट ने आरोपी पति आशीष घोष उर्फ बापी को सोमवार को सात साल की सजा सुनायी. साथ ही बापी पर कोर्ट ने 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
मामले में कुल दस लोगों की गवाही हुई थी. घटना के संबंध में मृतका की ननद इला घोष ने बिरसानगर थाने में अपने भाई आशीष घोष के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था. घटना 22 दिसंबर 2012 की है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 22 दिसंबर को राखी घोष को फंदे से लटका हुआ पाया गया था. इला घोष ने दर्ज मामले में बताया था कि वह अपने भाई और मां के साथ संयुक्त रूप से रहती थी. भाई आशीष घोष की शादी होने के बाद भाभी भी साथ में ही रहती थी. इला ने एफआइआर में बताया था कि उसका भाई बापी शादी के बाद अपनी पत्नी को काफी परेशान करता था. उसके साथ मारपीट करता था. दहेज के लिए उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










