तंबाकू नियंत्रण में पुलिस की भूमिका सबसे अहम
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : लोगों को जागरूक कर, कानूनी प्रावधानों का पालन कराकर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है. इसमें पुलिस अहम भूमिका निभा सकती है. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने कहीं. वह मंगलवार को खासमहल स्थित सिविल सर्जन ऑफिस में आयोजित तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. डॉ […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : लोगों को जागरूक कर, कानूनी प्रावधानों का पालन कराकर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है. इसमें पुलिस अहम भूमिका निभा सकती है. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ महेश्वर प्रसाद ने कहीं. वह मंगलवार को खासमहल स्थित सिविल सर्जन ऑफिस में आयोजित तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
डॉ महेश्वर प्रसाद ने कहा कि तंबाकू की लत से युवा पीढ़ी को बचाने के लिए कानून का अनुपालन कराया जाना चाहिए. कार्यक्रम में सोशियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसायटी के कार्यक्रम समन्वयक आर झा ने भी अपने विचार रखे. जिला नोडल पदाधिकारी डॉ बीएन उषा ने कहा कि जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग के द्वारा प्रचार प्रसार, स्कूलों में कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज के सभी वर्ग को जागरूक किया जा रहा है.
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ निर्मल कुमार दास, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार लाल, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ साहिर पाल, फूड विभाग पदाधिकारी डॉ गुलाब लकड़ा, जिला तंबाकू नियंत्रण कोषांग के लोचन महतो, मधुरेंद्र सिंह, डॉ राजीव लोचन महतो, ऋषिकेश गिरी आदि मौजूद थी.
मरीजों की उचित देखभाल ही निपाह का प्रारंभिक इलाज : डॉ साहिर पाल
जमशेदपुर. जिला सर्विलेंस पदाधिकारी डॉ साहिर पाल ने बताया कि केरल में फैले निपाह का कोई खास इलाज नहीं है. मरीज की गहन देखभाल ही पहला इलाज है. उन्होंने कहा कि निपाह वायरस को लेकर जिला पशुपालन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को जागरूक किया जायेगा.
इस वायरस से पीड़ित मनुष्य व पशुओं के इलाज के लिए अब तक कोई वैक्सीन नहीं बना है. इससे बचने के लिए खजूर, उसके पेड़ से निकले रस व फलों को नहीं खाना चाहिए. बीमार सूअर, घोड़े व दूसरे जानवरों से दूरी बनाये रखने, यदि कुआं के पानी में मृत चमगादड़ मिले तो उस पानी का उपयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है. डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठकर इस बीमारी के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि वो मरीज व उनके परिजनों को जागरूक कर सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










