तीन मॉडल विद्यालयों के भवन तैयार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नये सत्र में नये भवन में पठन-पाठन शुरू कराने की तैयारी जमशेदपुर : चाकुलिया, बहरागोड़ा और पटमदा में मॉडल विद्यालय का नया भवन 10 महीने पहले ही बन कर तैयार है लेकिन पूरी राशि जारी नहीं होने की वजह से कॉन्ट्रेक्टर ने इसे विभाग को हैंडओवर नहीं किया है. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो […]
विज्ञापन
नये सत्र में नये भवन में पठन-पाठन शुरू कराने की तैयारी
जमशेदपुर : चाकुलिया, बहरागोड़ा और पटमदा में मॉडल विद्यालय का नया भवन 10 महीने पहले ही बन कर तैयार है लेकिन पूरी राशि जारी नहीं होने की वजह से कॉन्ट्रेक्टर ने इसे विभाग को हैंडओवर नहीं किया है. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि इस मुद्दे पर वे जल्द सीएम से मिलेंगे तथा भवन हैंडओवर करने से संबंधित बाधाओं को दूर कराने की मांग करेंगे. सांसद ने कहा कि नया सत्र नये भवन में शुरू करने को लेकर पहल की जायेगी. सोमवार को जिला शिक्षा कार्यालय में जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह के साथ बैठक के दौरान सांसद ने उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि सीमित सुविधाओं में मॉडल विद्यालय के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. छह में से तीन मॉडल विद्यालय का रिजल्ट 100 फीसदी जबकि तीन का 90 प्रतिशत से भी अधिक रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










