मानगो का सूखा कचरा जा रहा है घाटशिला

Updated:
विज्ञापन

प्राइवेट यार्ड में 16 टन कचरा डंप जमशेदपुर : मानगो (वार्ड संख्या 8,9 और 10) के घरों से संग्रहित अौर पूरे निकाय क्षेत्र के सूखा कचरा को घाटशिला भेजा जा रहा है. हर दूसरे दिन 700-800 किलो सूखा कचरा ट्रक के माध्यम से घाटशिला कोर्ट के नीचे गोपालपुर में डेढ़ बीघा जमीन पर प्राइवेट यार्ड […]

विज्ञापन

प्राइवेट यार्ड में 16 टन कचरा डंप

जमशेदपुर : मानगो (वार्ड संख्या 8,9 और 10) के घरों से संग्रहित अौर पूरे निकाय क्षेत्र के सूखा कचरा को घाटशिला भेजा जा रहा है. हर दूसरे दिन 700-800 किलो सूखा कचरा ट्रक के माध्यम से घाटशिला कोर्ट के नीचे गोपालपुर में डेढ़ बीघा जमीन पर प्राइवेट यार्ड में बतौर स्टॉक में रखा जा रहा है. यार्ड में कुछ दिनों के अंदर 16 टन सूखा कचरा डंप किया जा चुका है. सूत्रों के अनुसार यार्ड परिसर में ही सूखा कचरा के निष्पादन के लिए प्लांट शुरू होने वाला है. इसके लिए उपकरण आदि मंगा लिये गये हैं. बिजली कनेक्शन लगने के बाद प्लांट को शुरू किया जायेगा.
मानगो अक्षेस के पास नहीं है अपना यार्ड और निष्पादन करने का इंतजाम. मानगो अक्षेस के पास कचरा फेंकने के लिए कोई जगह नहीं है अौर न ही कचरा निष्पादन के लिए कोई व्यवस्था. फिलहाल निजी एजेंसी मेसर्स गोराई एंड संस के माध्यम से घरों से कचरा का उठाव करवाया जा रहा है. कचरा का उठाव करने के बाद एजेंसी के स्तर से ही उसका घाटशिला के यार्ड में भेजकर निष्पादन करने का काम शुरू किया गया है. कचरा कलेक्शन अौर अलग करने के काम के लिए है एजेंसी. मेसर्स गोराई एंड संस मानगो में डोर-टू-डोर कचरा उठाव के अलावा देवनगर गोदाम में कलेक्शन किये गये कचरा में से सूखा अौर गिला कचरा को अलग करती है. इसके बाद आगे के प्रोसेस के लिए कचरा को घाटशिला भेजा जा रहा है. वहीं गीला कचरा को मानगो,
डिमना समेत कुल 20 कंपोस्टिंग अौर बचा हुआ रिजेक्ट कचरा बाबूडीह डंपिंग यार्ड में भेजा जा रहा है. मानगो में तीन एजेंसी को हटाने के बाद गोराई संस को मिला ठेका. मानगो अक्षेस के वार्ड नंबर 8, 9 अौर 10 के सभी घरों व प्रतिष्ठानों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव व निष्पादन करने में अप-टू-मार्क काम नहीं करने वाले तीन (मुकेश, प्रवीण सिंह व एक अन्य) एजेंसी को हटा दिया गया है. इसके बाद मानगो अक्षेस ने यह काम देवनगर के मेसर्स गोराई एंड संस को दिया है.
ऐसे हो रहा है प्रोसेस
1. यार्ड में भेजने से पूर्व बाराद्वारी देवनगर में गोदाम में सूखा कचरा अलग (सेग्रिएट) किया जाता है.
2. गोदाम से हर दूसरे दिन ट्रक से 700-800 किलो सूखा कचरा यार्ड में भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola