हिलव्यू कॉलोनी में घर-घर कचरा उठाव का 100 रुपये वसूली !

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो हिलव्यू कॉलोनी में घरों से सुखा अौर गीला कचरा उठाव पर एजेंसी द्वारा 100 रुपये की वसूली की जा रही है. जबकि नियम के अनुसार प्रत्येक घर से 50 रुपये कलेक्शन का दर निर्धारित है. हालांकि एजेंसी ने एक घर के ऊपर किरायेदार होने के कारण 100 रुपये वसूलने की बात स्वीकार […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : मानगो हिलव्यू कॉलोनी में घरों से सुखा अौर गीला कचरा उठाव पर एजेंसी द्वारा 100 रुपये की वसूली की जा रही है. जबकि नियम के अनुसार प्रत्येक घर से 50 रुपये कलेक्शन का दर निर्धारित है. हालांकि एजेंसी ने एक घर के ऊपर किरायेदार होने के कारण 100 रुपये वसूलने की बात स्वीकार की है. यह मामला मानगो अक्षेस विशेष पदाधिकारी के पास भी पहुंचा है.

मानगो से संग्रहित कचरा के फेंकने अौर स्थायी रूप से निष्पादन के लिए कोई जगह नहीं होने के कारण एजेंसी का सहयोग लिया जा रहा है. साथ ही सूखा कचरा को अलग करके आगे के प्रोसेस के लिए घाटशिला भेजा जा रहा है.
राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, एसओ, मानगो अक्षेस
घाटशिला में जल्द ही प्लांट लगा प्रोसेसिंग शुरू किया जायेगा. फिलहाल अलग किये गये सूखा कचरा को गोपालपुर में यार्ड में स्टॉक किया जा रहा है. इसमें कार्टून व हाई आउट को दिल्ली व कोलकाता भेजा जायेगा.
महेश गोराई, मालिक, मेसर्स गोराई एंड संस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola