मस्जिद में मोबाइल को ले भिड़े दो गुट, लाठीचार्ज

Updated:
विज्ञापन

कदमा. शास्त्रीनगर मस्जिद के अासपास क्यूआरटी और वज्र वाहन तैनात भीड़ कम होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को मस्जिद से खदेड़ा जमशेदपुर : कदमा थानांतर्गत शास्त्रीनगर मस्जिद परिसर में मोबाइल देखने का विरोध करने पर वहां मौजूद युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गये. मस्जिद परिसर में हंगामा देख आसपास के […]

विज्ञापन

कदमा. शास्त्रीनगर मस्जिद के अासपास क्यूआरटी और वज्र वाहन तैनात

भीड़ कम होने पर पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को मस्जिद से खदेड़ा
जमशेदपुर : कदमा थानांतर्गत शास्त्रीनगर मस्जिद परिसर में मोबाइल देखने का विरोध करने पर वहां मौजूद युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गये. मस्जिद परिसर में हंगामा देख आसपास के लोग भी जुट गये और हंगामा शुरू हो गया. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और डीएसपी करमाली वहां पहुंचे और युवकों को शांत कराने का प्रयास किया. युवकों का उत्पात कम नहीं होने पर क्यूआरटी और ब्रज वाहन को बुलाया गया. इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रही भीड़ पर लाठी चार्ज किया.
भीड़ कम होते ही हंगामा कर रहे दोनों गुट के लोगों को पुलिस ने परिसर से खदेड़ दिया. घटना दोपहर दो बजे की है. किसी अनहोनी को टालने के लिए मस्जिद के पास क्यूआरटी, बज्र वाहन और पुलिस बल को तैनात रखा गया है. दोनों गुटों की ओर से अब तक थाना में शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है. दरअसल, मस्जिद में कुछ लड़कों को मोबाइल देखने से सदर ने मना किया. लड़कों ने सदर की बात नहीं मानी. इसके बाद सदर के पक्ष में कुछ लड़काें ने उन युवकों से कड़ाई से मोबाइल बंद करने को कहा. इसके बाद युवक दो गुट में बंटकर हंगामा करने लगे. पुलिस की सख्ती के बाद मस्जिद परिसर के आसपास अफरा-तफरी मच गयी थी.
शास्त्रीनगर मस्जिद परिसर में मोबाइल देखने से मना करने पर माहौल बिगड़ गया था. दो गुट में बंटकर लोगों ने मारपीट की. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सब कुछ सामान्य कर दिया. किसी ने कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी है.
बिनोद पासवान, थाना प्रभारी, कदमा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola