जायका के मालिक समेत 12 के खिलाफ ‍Rs 4.44 करोड़ के घोटाले का केस

Updated:
विज्ञापन

दस्तावेज की जांच करने वाले वकील और गारंटर भी अभियुक्त पीएनबी की चीफ मैनेजर प्रीति झा की शिकायत पर प्राथमिकी जमशेदपुर : पीएनबी बिष्टुपुर में 4.44 कराेड़ रुपये के घाेटाले के मामले में शुक्रवार काे सीबीआइ रांची में साकची कालीमाटी राेड स्थित जायका रेस्टाेरेंट के मालिक हरजीत सिंह बॉबी समेत 12 लाेगाें के खिलाफ प्राथमिकी […]

विज्ञापन

दस्तावेज की जांच करने वाले वकील और गारंटर भी अभियुक्त

पीएनबी की चीफ मैनेजर प्रीति झा की शिकायत पर प्राथमिकी
जमशेदपुर : पीएनबी बिष्टुपुर में 4.44 कराेड़ रुपये के घाेटाले के मामले में शुक्रवार काे सीबीआइ रांची में साकची कालीमाटी राेड स्थित जायका रेस्टाेरेंट के मालिक हरजीत सिंह बॉबी समेत 12 लाेगाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में जालसाजी कर कर्ज लेने वालों के अलावा दस्तावेज की जांच करने वाले वकील, वैलुअर और गारंटर को भी अभियुक्त बनाया गया है.
सीबीआइ ने पीएनबी की चीफ मैनेजर प्रीति झा की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है. सीबीआइ द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नोएल नवनीत के साथ मिलकर साकची कालीमाटी राेड स्थित जायका रेस्टोरेंट, हावड़ा ब्रिज के पास स्थित सत गुरु लॉजिस्टिक और सत गुरु माइंस के हरजीत सिंह (मनीफीट बस्ती निवासी) ने साजिश रच कर बैंक से 4.44 करोड़ रुपये का कर्ज लिया. साजिश के तहत इस मामले में दीपेश सेन, चंदन घोष, बन बिहारी महतो, उछल बिहारी और कुलवंत सिंह गारंटर बने. वकील सिद्धार्थ शंकर दुबे, सुधीर कुमार पांडेय और कैलाश अग्रवाल ने कर्ज लेने के लिए जमानत के रूप में दिये गये दस्तावेज की जांच किये बिना ही अपनी रिपोर्ट दी. इसी रिपोर्ट के आधार पर कर्ज की स्वीकृति की गयी.
बैंक के मान्यता प्राप्त वैलुअर मोनाजिर हुसैन खान और मुकेश कुमार अग्रवाल ने सुनियोजित साजिश के तहत संपत्ति का मूल्य अधिक बताया. इन व्यक्तियों द्वारा दी गयी रिपोर्ट के आधार पर वर्ष 2010 से 2015 के बीच हरजीत सिंह को 30.21 लाख, जायका रेस्टोरेंट को 34.93 लाख, सत गुरु लॉजिस्टिक को 56.30 लाख, सत गुरु माइंस को 266.96 लाख और नोएल नवनीत को 56.50 लाख रुपये का कर्ज दिया गया.
सीबीआइ ने इन्हें बनाया अभियुक्त
हरजीत सिंह जायका रेस्टोरेंट, साकची हरजीत सिंह सत गुरु लॉजस्टिक, साकची हरजीत सिंह सत गुरु माइंस मिनरल्स, साकची
हरजीत सिंह मनीफिट बस्ती, टेल्को नोएल नवनीत, मानगो सुधीर कुमार पांडेय, साकची कैलाश अग्रवाल, गोलमुरी सिद्धार्थ शंकर दुबे, गोलमुरी मुकेश कुमार अग्रवाल, अग्रवाल एसोसिएट, रांची
मोनाजिर हुसैन खान, मानगो
दीपेश कुमार सेन, परसुडीह
चंदन घोष, परसुडीह बन बिहारी महतो, नीमडीह सरायकेला उछल बिहारी महतो, नीमडीह जमशेदपुर
कुलवंत सिंह, जुगसलाई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola