काशीडीह समेत कई इलाकों में बदबूदार पानी की सप्लाई

Updated:
विज्ञापन

गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका जमशेदपुर : कंपनी कमांड एरिया काशीडीह, सीतारामडेरा, भालुबासा, स्लैग रोड, एग्रिको, सिदगोड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर अौर शाम के समय गंदा (मटमैला) अौर बदबूदार पानी की सप्लाई हुई. इससे हजारों लोग परेशान रहे. लोगों ने मीडिया के दफ्तर और कंपनी के हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की है. […]

विज्ञापन

गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका

जमशेदपुर : कंपनी कमांड एरिया काशीडीह, सीतारामडेरा, भालुबासा, स्लैग रोड, एग्रिको, सिदगोड़ा इलाके में शुक्रवार दोपहर अौर शाम के समय गंदा (मटमैला) अौर बदबूदार पानी की सप्लाई हुई. इससे हजारों लोग परेशान रहे. लोगों ने मीडिया के दफ्तर और कंपनी के हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की है. जुस्को प्रवक्ता राजेश रंजन ने बताया कि सामान्य स्थिति में गंदा या बदबूदार पानी की आपूर्ति नहीं होती है. कंपनी कमांड एरिया से इन सटे इलाकों में पाइप पंक्चर कर पानी की चोरी के कारण ऐसा हुआ होगा. यह भी संभव है कि कोई फॉल्ट हो, उसकी जांच की जायेगी. 24 घंटे में फॉल्ट ठीक कर शुद्ध व गुणवत्ता युक्त पानी की आपूर्ति की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola