रिफ्यूजी कॉलोनी में बंदोबस्ती कैंप कल से

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : 1947 के विभाजन एवं उसके बाद आये शरणार्थियों को आवासीय प्रयोजन से सरकारी जमीन की बंदोबस्ती करने के लिए सोमवार से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी आदर्श नगर स्थित कृष्णा मंदिर सामुदायिक भवन में कैंप लगाया जायेगा. अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा ने सोमवार से कैंप लगाने का आदेश निर्गत किया है. आंकड़ों के अनुसार […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : 1947 के विभाजन एवं उसके बाद आये शरणार्थियों को आवासीय प्रयोजन से सरकारी जमीन की बंदोबस्ती करने के लिए सोमवार से पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी आदर्श नगर स्थित कृष्णा मंदिर सामुदायिक भवन में कैंप लगाया जायेगा. अपर उपायुक्त सौरव कुमार सिन्हा ने सोमवार से कैंप लगाने का आदेश निर्गत किया है. आंकड़ों के अनुसार पंजाबी-सिंधी रिफ्यूजी कॉलोनी में विभाजन के बाद 269 परिवार वहां आकर बसे थे.
शास्त्रीनगर कैंप में 12 आवेदन जमा हुए
जमशेदपुर. शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 भारतीय तरुण संघ में लगे लीज बंदोबस्ती कैंप में शनिवार को 12 आवेदन जमा हुए अौर 23 लोगों ने फॉर्म प्राप्त किया. शास्त्रीनगर का कैंप अगले आदेश तक जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola