वेतन में प्रतिमाह 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. इनके वेतन में प्रति माह 1500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी. उक्त बढ़ोतरी पर शुक्रवार पर अंतिम मुहर लग गयी. यह ग्रेड रिवीजन पिछले छह साल से लंबित था. शिक्षकों को उनका वाजिब हक मिले, इसको लेकर […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. इनके वेतन में प्रति माह 1500 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी. उक्त बढ़ोतरी पर शुक्रवार पर अंतिम मुहर लग गयी. यह ग्रेड रिवीजन पिछले छह साल से लंबित था. शिक्षकों को उनका वाजिब हक मिले, इसको लेकर साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर में एक कैंप लगाया गया. जिसमें ऐसे शिक्षक, जिन्होंने अपनी सेवा के 12 साल पूरे कर लिये हैं, अौर इसके बाद भी उन्हें वरीय वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया.

इस प्रकार के कुल 52 शिक्षकों को वरीय वेतनमान दिये जाने पर अंतिम मुहर लग गयी. इस श्रेणी में कुल 52 शिक्षकों को यह लाभ मिलना था, जिसमें 45 शिक्षक ही पहुंचे थे. दूसरी अोर, ऐसे शिक्षकेतर कर्मचारी जिन्हें सुनिश्चित वृद्धि उन्नीयन योजना का लाभ दिया जाना था, उन्हें भी इसका लाभ दिया गया. इस श्रेणी में कुल 84 शिक्षकेतर कर्मचारी योग्य थे, जिसमें 76 शिक्षकेतर कर्मचारियों की सर्विस बुक पर ग्रेड रिवीजन की मुहर लगायी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola