दोपहर तक 3.6 डिग्री चढ़ा पारा, शाम होते ही 8.4 डिग्री गिरा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहरवासियों पर मेहरबान मौसम ने शुक्रवार सुबह फिर करवट ली. जमशेदपुर सहित आसपास के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा. शहर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम हाेते ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी. दोपहर बाद हुई हल्की बारिश व हवाओं […]

विज्ञापन

जमशेदपुर : शहरवासियों पर मेहरबान मौसम ने शुक्रवार सुबह फिर करवट ली. जमशेदपुर सहित आसपास के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा. शहर का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.

न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम हाेते ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गयी. दोपहर बाद हुई हल्की बारिश व हवाओं के बाद तापमान में 8.4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री तथा न्यूनतम 24.2 डिग्री था.
बुधवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री तथा न्यूनतम 25.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे में तापमान में रिकार्ड 3.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गयी. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 80 फीसदी तथा न्यूनतम 26.2 फीसदी रही. शाम को मौसम सुहाना हो गया.
15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
शुक्रवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप हुई. गर्म पछुआ हवा ने लोगों को काफी परेशान किया. करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. लेकिन दोपहर बाद बादलों ने दस्तक दी. इस दौरान तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई. इसकी वजह से शाम में मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग की मानें, तो अगले दो दिनों तक हल्के दिन में धूप तो शाम में हल्के बादल रहेंगे. तेज हवाएं चल सकती हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola