उच्च शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य में स्वतंत्रता जरूरी : डॉ शर्मा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मिंदी व मुखे ने दर्ज करायी प्राथमिकी जमशेदपुर : सीजीपीसी चुनाव संयोजक कार्यालय में वोटर लिस्ट के मुद्दे पर 16 मई को हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ साकची थाने में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष से उलीडीह कुंवर सिंह रोड निवासी गुरमुख सिंह मुखे ने हरमिंदर सिंह मिंदी, […]
विज्ञापन
मिंदी व मुखे ने दर्ज करायी प्राथमिकी
जमशेदपुर : सीजीपीसी चुनाव संयोजक कार्यालय में वोटर लिस्ट के मुद्दे पर 16 मई को हुई मारपीट मामले में दोनों पक्ष ने एक दूसरे के खिलाफ साकची थाने में मामला दर्ज कराया है. एक पक्ष से उलीडीह कुंवर सिंह रोड निवासी गुरमुख सिंह मुखे ने हरमिंदर सिंह मिंदी, सुरजीत सिंह, राजू सिंह, सतबीर सिंह, हरनेक सिंह, इंदरजीत सिंह समेत अन्य के खिलाफ मारपीट करने व धमकाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
दर्ज मामले के मुताबिक 16 मई की शाम चुनाव कन्वेनर ने वोटर लिस्ट व चुनाव निशान देने के लिए बुलाया था. वोटर लिस्ट लेने के बाद हरमिंदर सिंह ने एक सहयोगी को वोटर लिस्ट चेक कराने की बात कही. चुनाव संयोजक ने मना किया, बावजूद इसके मिंदी का सहयोगी सुरजीत सिंह अंदर घुस गया और मारपीट करने लगा. पीछे से अन्य लोग भी घुस गये और मारपीट की. थानेदार ने पहुंच कर मामला शांत कराया. दोबारा उन लोगों ने घुस कर मारपीट की.
वहीं, दूसरे पक्ष से हरमिंदर सिंह मिंदी ने संयोजक दलजीत सिंह, गुरमुख सिंह मुखे, महेंदर सिंह के खिलाफ दर्ज कराये मामले में कहा है कि कार्यालय में वह वोटर लिस्ट लेने गये थे. वोटर लिस्ट में नियम के विपरीत कई नाम जोड़े गये थे. वोटर लिस्ट मिलान के लिए अपने सहयोगी सुरजीत सिंह को बुलाया तो उक्त लोगों ने धक्का देकर भगा दिया. विरोध करने पर मारपीट की. जबरन वोटर लिस्ट पर साइन कराने का प्रयास किया. घटना के बाद बाहर खड़े सुखविंदर सिंह राजू, बलविंदर सिंह अंदर आये और बीच-बचाव किया. बाद में सिटी एसपी व एसडीओ ने पहुंचकर मामला शांत कराया.
साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा सीजीपीसी चुनाव का विवाद
सीजीपीसी चुनाव विवाद साेशल मीडिया में वायरल हाे रहा है. वाेटर लिस्ट रिसीविंग के दौरान हुए विवाद की वीडियो व फाेटाे फेसबुक, वाट्सएप से सार्वजनिक की जा रही है. दोनों प्रत्याशी समर्थक व उनके समर्थक एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़ास निकाल रहे. समाज का एक तबका इससे नाराज भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










