गैरकानूनी तरीके से विदेशों में प्लेसमेंट करनेवाला गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

बिना मान्य रजिस्ट्रेशन व कागजात के नौकरी के लिए विदेश भेजने का किया जा रहा था कारोबार मुंबई से डायरेक्टर एवं प्रोटेक्टर अॉफ इमिग्रेशन जमन कुमार साव की शिकायत पर हुई कार्रवाई जमशेदपुर : आजाद नगर रोड नंबर 17 ग्रीन वैली प्रथम गली में संचालित एमएसए ट्रेवल्स में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर संचालक […]

विज्ञापन
बिना मान्य रजिस्ट्रेशन व कागजात के नौकरी के लिए विदेश भेजने का किया जा रहा था कारोबार
मुंबई से डायरेक्टर एवं प्रोटेक्टर अॉफ इमिग्रेशन जमन कुमार साव की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जमशेदपुर : आजाद नगर रोड नंबर 17 ग्रीन वैली प्रथम गली में संचालित एमएसए ट्रेवल्स में पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर संचालक साजिद अख्तर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मुंबई स्थित डायरेक्टर एवं प्रोटेक्टर अॉफ इमिग्रेशन जमन कुमार साव की शिकायत पर यह कार्रवाई की. साजिद पर बिना मान्य रजिस्ट्रेशन के अोरवसीज रिक्रूटमेंट करने का आरोप है.
हालांकि जमानतीय धारा होने के कारण साजिद को थाना से जमानत मिल गयी है. 12 मई को डायरेक्टर एंड प्रोटेक्टर अॉफ इमिग्रेशन जमन कुमार साव ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी को पत्र भेज कर आजाद नगर ग्रीन वैली रोड नंबर 17 में एमएसए ट्रेवल्स संचालक की शिकायत की थी. शिकायत में बताया गया था कि अोवरसीज रिक्रूटमेंट का कारोबार बिना वैध निबंधन प्रमाण-पत्र के किया जा रहा है अौर इसके लिए विज्ञापन भी दिया गया है.
इसके बाद पुलिस ने एमएसए ट्रेवल्स के संचालक मो. साजिद अख्तर (46) को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से इंटरव्यू लेटर, केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय की ओर से जारी अोवरसीज इंप्लाइमेंट लेटर, आइसीआइसीआइ बैंक की चेक बुक, एमएसए ट्रेवल्स एवं मैन पावर कंसल्टेंट के नाम का चेक बुक, पांच सौ रुपये का स्टंप पेपर पर बना ट्रस्टी डीड के कागजात जब्त किये गये. थाना प्रभारी के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति या वैध कागजात के एमएसए ट्रेवल्स का संचालन किया जा रहा था. इस मामले में शिकायत मिलने पर इमिग्रेशन एक्ट 1983 की धारा के तहत संचालक को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola