एमजीएम : सभी डॉक्टर व कर्मियों की छुट्टियां रद्द
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर को भेजी गयी कंप्लायंस रिपोर्ट के आधार पर महाविद्यालयों को एमबीबीएस की एक सौ सीट पर नामांकन की सैद्धांतिक सहमति मिल गयी है. एमसीआइ की टीम आगामी 20-25 मई के बीच फिजिकल वेरिफिकेशन के लिये आ रही है. एमसीआइ के निरीक्षण से […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर को भेजी गयी कंप्लायंस रिपोर्ट के आधार पर महाविद्यालयों को एमबीबीएस की एक सौ सीट पर नामांकन की सैद्धांतिक सहमति मिल गयी है. एमसीआइ की टीम आगामी 20-25 मई के बीच फिजिकल वेरिफिकेशन के लिये आ रही है.
एमसीआइ के निरीक्षण से पहले तैयारियों के मद्देनजर प्रभारी अधीक्षक डॉ नकुल चौधरी ने अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. टीम कॉलेज व अस्पताल की ओर से भेजी गयी कंप्लाइंस रिपोर्ट की फिजिकल वेरिफिकेशन करने वाली है. लिहाजा तैयारियों में कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए कॉलेज व अस्पताल प्रबंधन पूरी तैयारी में जुट गया है. इमरजेंसी के लिफ्ट में घुसे पानी को निकलवा दिया गया है. समस्या के स्थाई समाधान के लिए लिफ्ट के अंदर ढलाई करने का निर्देश दिया है.
किये जा रहे बदलाव
एमसीआइ के आपत्तियों को दूर करने के लिए प्रभारी अधीक्षक ने अपने चैंबर में रखी 26 कुर्सियों में से 17 कुर्सी सेमिनार हाल में लगाने का निर्देश दिया है. डॉ चौधरी ने गुरुवार को अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ बैठक कर एमसीआइ के 27 आपत्तियों को लेकर बिंदुवार विचार किया. इस सप्ताह के अंदर बाकी काम को पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










