झारखंड : आइपीएल के मैचों में लगवाता था सट्टा, सट्टेबाज गिरफ्तार, घर से "26.5 लाख बरामद

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुिलस ने आइपीएल के मैचों में सट्टा लगवाने के आरोप में सुंदरवन फेज दो, तुलसी ब्लॉक निवासी परवेज अहमद को गिरफ्तार किया. उसके घर से अलमारी में छिपाकर रखे दो बैग में 26.43 लाख रुपये समेत 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक टैब, स्कॉर्पियो, कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम, विजया […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुिलस ने आइपीएल के मैचों में सट्टा लगवाने के आरोप में सुंदरवन फेज दो, तुलसी ब्लॉक निवासी परवेज अहमद को गिरफ्तार किया. उसके घर से अलमारी में छिपाकर रखे दो बैग में 26.43 लाख रुपये समेत 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक टैब, स्कॉर्पियो, कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम, विजया बैंक का चेकबुक, एक्सिस बैंक का एटीएम, परवेज का पासपोर्ट, पैनकार्ड, पिछले चार वर्ष के सट्टाबाजी का रजिस्टर, बोर्ड समेत अन्य कई दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद की है. एसएसपी अनूप बिरथरे ने बुधवार को यह जानकारी दी.
एसएसपी ने बताया कि परवेज को दिल्ली के डैडी नामक व्यक्ति और नागपुर से गाइडलाइन मिलते थे. इसके मुताबिक ही वह जमशेदपुर के व्यापारियों से आइपीएल के मैचों में सट्टा लगवाता था. मंगलवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में जमशेदुपर के चार व्यापारियों ने परवेज अहमद के जरिये 15 लाख रुपये का सट्टा लगाया था. एक व्यापारी की तलाश में कदमा में छापेमारी की गयी, लेकिन वह फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola