दिल्ली और नागपुर से मिली गाइडलाइन पर परवेज लगवाता था आइपीएल में सट्टा

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : शहर में आइपीएल के मैचों में सट्टेबाजी के तार दिल्ली और नागपुर से जुड़े हैं. गिरफ्तार सरगना सुंदरवन फेज दो, तुलसी ब्लॉक के 126 में का परवेज अहमद दिल्ली के डैडी नामक व्यक्ति और नागपुर से मिले गाइडलाइन के अनुसार शहर के व्यापारियों से सवाल पूछकर आइपीएल में सट्टा लगवाता था. मंगलवार को […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : शहर में आइपीएल के मैचों में सट्टेबाजी के तार दिल्ली और नागपुर से जुड़े हैं. गिरफ्तार सरगना सुंदरवन फेज दो, तुलसी ब्लॉक के 126 में का परवेज अहमद दिल्ली के डैडी नामक व्यक्ति और नागपुर से मिले गाइडलाइन के अनुसार शहर के व्यापारियों से सवाल पूछकर आइपीएल में सट्टा लगवाता था. मंगलवार को कोलकाता और राजस्थान के मैच में शहर के चार व्यापारियों ने परवेज अहमद के जरिये 15 लाख रुपये का सट्टा लगाया था. परवेज की गिरफ्तारी के बाद व्यापारियों का नाम सामने आया है.
वहीं पुलिस टीम ने कदमा के व्यापारी संजय सेठ के घर में छापेमारी की, लेकिन वह फरार था. इसके अलावा परवेज के बयान पर पुलिस सट्टा खेलने वाले इस्माइल मल्लिक और अनवर आजाद की भी तलाश कर रही है. कुछ व्यापारी ने सट्टा में जेवर दांव पर लगाये थे. इसकी जानकारी एसएसपी अनूप बिरथरे ने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को दी.
उन्होंने बताया कि परवेज के पास से अलमीरा में छुपाकर रखे दो बैग में कुल 26.43 हजार रुपये समेत 390 ग्राम सोना, 13 मोबाइल, दो लैपटॉप, एक टैब, स्काॅर्पियो (जेएच05बीएस-5391), कोटक महिंद्रा बैंक का एटीएम, विजया बैंक की चेकबुक, एक्सिस बैंक का एटीएम, पासपोर्ट, पैनकार्ड, पिछले चार वर्ष के सट्टेबाजी का रजिस्ट्रर, बोर्ड समेत अन्य दस्तावेज जब्त किये हैं. पुलिस ने परवेज आलम के खिलाफ मानगो थाना में भादवि की धारा 420/467/468/471/120बी, 3/4 जुआ अधिनियम 1867, 7 लॉटरी अधिनियम 1988 तथा 67 आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
पुलिस परवेज को गुरुवार कोजेल भेजेगी. इस मौके पर एसपी सिटी प्रभात कुमार, डीएसपी कैलाश करमाली, मानगो थानेदार अरुण कुमार माहथा, दारोगा अताउर खान मौजूद थे.
परवेज ने कुछ सिम कार्ड तोड़े और अधिकांश जब्त फोन में फर्जी सिम. एसएसपी ने परवेज के घर से जब्त 13 मोबाइल की तकनीकी सेल के माध्यम से जांच करायी. पुलिस को पता चला है कि परवेज ने कुछ सिम कार्ड साक्ष्य छुपाने के लिए तोड़कर फेंक दिये और जब्त मोबाइल में लगा सिम फर्जी पता पर लिया गया था.
कदमा : मटका अड्डा पर पुलिस ने की छापामारी
जमशेदपुर. सिटी एसपी के निर्देश पर बुधवार की रात कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर दो में चल रहे जुआ व मटका अड्डा पर पुलिस ने छापामारी कर पुलिस ने संचालक भोला को गिरफ्तार किया. उसके पास से मटका रसीद, व पैसा बरामद किया है.
4.50 लाख सालाना इनकम और 50 लाख का खरीद लिया डुप्लेक्स
एसएसपी ने बताया कि परवेज आलम वर्ष 2013 से आइपीएल में सट्टेबाजी का काम कर रहा था. पुलिस ने उसके डुप्लेक्स और घर की कीमती चीजों को देखकर हर बिंदू पर छानबीन की. पुलिस ने परवेज के मंथली इनकम के बारे में जानकारी ली, लेकिन पुलिस को कोई पुख्ता जवाब नहीं मिला. पुलिस ने दस्तावेज के जांच में पाया कि परवेज ने सालाना इनकम साढ़े चार लाख दिखाकर इनकम टैक्स जमा कराया है और 50 लाख का डुप्लेक्स किस इनकम से खरीदा है. इसका कोई उल्लेख नहीं है.
मैच शुरू होने के एक घंटा पहले आता था सवाल
पुलिस के अनुसार सट्टेबाजी का खेल आइपीएल मैच के आरंभ होने के एक घंटा पहले शुरू होता था. परवेज को मोबाइल पर दिल्ली और नागपुर से सवाल आते थे कि कौन टीम जीतेगी, कौन खिलाड़ी कितना विकेट लेगा, कौन खिलाड़ी रन बनायेगा. इन सवालों पर शहर के व्यापारी दांव लगाते थे. किस व्यापारी ने कितना दांव किस सवाल पर लगाया, परवेज इसका रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज करता था. सट्टेबाजी में हार और जीत के दूसरे दिन परवेज सट्टा लगाने वाले व्यापारियों व युवाओं से रुपये वसूलता था.
इसके बाद सट्टा में जमा राशि को दिल्ली और नागपुर से लेने के लिए एक व्यक्ति आता था. सट्टा खेलवाने के एवज में परवेज को वह व्यक्ति कमीशन देकर जाता था, जबकि पुलिस का अंदेशा है कि सट्टा में जमा राशि को हवाला के माध्यम से नागपुर और दिल्ली तक पहुंचाया जाता है.
परवेज ने फोन कर व्यापारियों को भगाया
एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद मानगो सुंदरवन फेज दो में परवेज के डुप्लेक्स को घेर लिया. पुलिस को देखकर परवेज ने कमरों के लाइट बंद कर ली. पुलिस टीम एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया. इस दौरान परवेज ने इसकी सूचना आइपीएल में सट्टा लगाने वाले व्यापारियों को दे दी, जिस वजह से व्यापारी फरार हो गये. इधर, पुलिस ने एक घंटा तक परवेज आलम के बाहर नहीं निकलने पर दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस कर उसकी गिरफ्तारी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola