केएसएमएस के स्वरूप व हिलटॉप की प्रिया का डंका
जमशेदपुर : हिलटॉप स्कूल, टेल्को जमशेदपुर की छात्रा प्रिया कुमारी ने आइसीएसई दसवीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक लाकर पूरे देश में तीसरा स्थान पाया है. प्रिया के पिता राजेश कुमार सिंह वर्तमान में धनबाद में एसबीआइ बैंक में कार्यरत हैं और मां बबीता देवी हाउस वाइफ हैं. प्रिया आइएएस बनकर समाज व देश […]
जमशेदपुर : हिलटॉप स्कूल, टेल्को जमशेदपुर की छात्रा प्रिया कुमारी ने आइसीएसई दसवीं की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक लाकर पूरे देश में तीसरा स्थान पाया है. प्रिया के पिता राजेश कुमार सिंह वर्तमान में धनबाद में एसबीआइ बैंक में कार्यरत हैं और मां बबीता देवी हाउस वाइफ हैं.
प्रिया आइएएस बनकर समाज व देश के लिए कुछ करना चाहती है. गोविंदपुर गदड़ा में रहने वाली प्रिया का जन्म सिक्किम में हुआ था. उस समय उसके पिता सेना में नायक के पद पर कार्यरत थे. बाद में वह जमशेदपुर आ गयी. कक्षा 6 तक विग इंग्लिश स्कूल गोविंदपुर में पढ़ाई करने के बाद 7वीं में हिलटॉप में एडमिशन लिया. संयुक्त परिवार में पली बढ़ी हैं. इसलिए वह सामाजिक है. प्रिया कहती है कि यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. वह रोजाना 5 से 6 घंटे पढ़ती थी.
अगर दिन में किसी वजह से समय नहीं मिल पाया, तो वह रात में जगकर पढ़ाई पूरी करती थी. प्रिया ने कहा कि उन्होंने कभी यह सोचकर मेहनत नहीं की कि वह स्टेट टॉपर बनेगी. प्रिया के बड़े चाचा राजीव ठेकेदारी करते हैं, जबकि छोटे चाचा रेलवे में ड्राइवर है. प्रिया की बड़ी बहन रिया ने बी कॉम में पूरे जिले में तीसरा स्थान पाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










