ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार करेंे टीडब्ल्यूयू चुनाव में गड़बड़ी पर सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर . इसी वर्ष फरवरी माह में हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी की जांच मामले में हाइकोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के पास जाने काे कहा है. झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश राजेश शंकर ने आरएमडी विभाग के कर्मचारी और पूर्व […]

विज्ञापन

जमशेदपुर . इसी वर्ष फरवरी माह में हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के चुनाव में कथित तौर पर हुई गड़बड़ी की जांच मामले में हाइकोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता को ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के पास जाने काे कहा है. झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश राजेश शंकर ने आरएमडी विभाग के कर्मचारी और पूर्व कमेटी मेंबर सुनील कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए 8 मई को यह निर्देश दिया है. कोर्ट ने 21 फरवरी 2018 को संपन्न हुए चुनाव की जांच मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट को नहीं लगता कि यह असामान्य मामला है, इसलिए यहां इसकी सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है, हालांकि याचिकाकर्ता ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार के पास मामले को लेकर जायें और रजिस्ट्रार कानून सम्मत तरीके से मामले का निपटारा करें. गौरतलब है कि चुनाव संपन्न होने के चार दिन बाद सुनील कुमार सिंह ने निर्वाचन क्षेत्र में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी.

2005 में भी आया था इसी तरह का आदेश : टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास में पहले भी इस तरह का आदेश हाइकोर्ट से आ चुका है. जिसके कारण सत्ता का समीकरण बदल गया था. 2005 में टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आरबीबी सिंह के समय ऐसा ही हुआ था. हाइकोर्ट के आदेश पर तत्कालीन ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार निधि खरे ने 2005 में हुए चुनाव की जांच कर उसे रद्द कर दिया था. 2006 में यूनियन का चुनाव नये सिरे से कराया गया. चुनाव के बाद रघुनाथ पांडेय यूनियन के अध्यक्ष बने थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola