जमशेदपुर : कोल्हान की 16 महिलाओं को मिला प्रभात खबर अपराजिता सम्मान
जमशेदपुर : प्रभात खबर की ओर से शनिवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में अपराजिता महिला सम्मान समारोह सह पूर्णिमा श्रेष्ठ नाइट का आयोजन किया गया. खेल, शिक्षा, कला-साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को अपराजिता सम्मान दिया गया. उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. […]
जमशेदपुर : प्रभात खबर की ओर से शनिवार को बिरसा मुंडा टाउन हॉल सिदगोड़ा में अपराजिता महिला सम्मान समारोह सह पूर्णिमा श्रेष्ठ नाइट का आयोजन किया गया. खेल, शिक्षा, कला-साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को अपराजिता सम्मान दिया गया.
उन्हें शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. विशिष्ट अतिथि एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि प्रभात खबर चार साल से यह मशाल जला रही है. यह बड़ा काम है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त अमित कुमार ने शिरकत की. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. शीन अनवर और श्वेता अनामिका ने कार्यक्रम का संचालन किया.
इन्हें मिला अपराजिता सम्मान
खेल के क्षेत्र से
नेहा तंतु बाई, राष्ट्रीय बॉक्सर
पूजा कुमारी, राष्ट्रीय एथलीट
देवयानी प्रसाद, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी
पूजा कौर, राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी
शिक्षा के क्षेत्र से
अनीता शर्मा, शिक्षाविद
पूजा कुमारी, एनसीसी कैडेट
माग्रेट सायरे, शिक्षाविद
मिलिता दास, शिक्षाविद
कला-साहित्य के क्षेत्र से
सावित्री टुडू, मॉडल
सुमन प्रसाद, चित्रकार
सरोज अग्रवाल, डांस गुरु
निर्मला ठाकुर, साहित्यकार
समाजसेवा के क्षेत्र से
तरु गांधी, शहनाज रफीक
कांता सरकार व इंदु सिंह.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










