‘प्रभात खबर’ का अपराजिता सम्मान समारोह कल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल करने वाली कोल्हान की प्रतिभाओं को ‘प्रभात खबर’ सम्मानित करने जा रहा है. ये वैसी महिला शख्सियत होंगी, जिन पर कोल्हान को नाज है. इसके लिए चार मई को सिदगाेड़ा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शाम छह बजे से अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : अपने-अपने क्षेत्र में महारत हासिल करने वाली कोल्हान की प्रतिभाओं को ‘प्रभात खबर’ सम्मानित करने जा रहा है. ये वैसी महिला शख्सियत होंगी, जिन पर कोल्हान को नाज है. इसके लिए चार मई को सिदगाेड़ा के बिरसा मुंडा टाउन हॉल में शाम छह बजे से अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में सिर्फ पास से ही प्रवेश मिलेगा. कार्यक्रम में बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर सुषमा श्रेष्ठ (पूर्णिमा) अपनी गायिकी से अतिथियों व श्रोताओं का मनोरजंन करेंगी.
सुषमा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड सिंगर के रूप में की थी. उन्होंने सबसे पहले जो गाना गाया, वह 1971 में आयी फिल्म अंदाज का ‘है ना बोलो-बोलो’ थी. इसके अलावा सुषमा का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गाना ‘तेरा मुझसे है पहले…, क्या हुआ तेरा वादा…, सोना कितना सोना है…, फिल्म अंजाम में गाया गाना चने के खेत में…, फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता में गाया उनका गाना सुनो मियां सुनो…, दिलजले का शाम है धुंआ धुंआ…, हीरो नंबर वन का मैं तो पैदल से जा रहा था…, चल मेरे भाई का आज कल की लड़कियां…, 1995 में आयी फिल्म तू चोर मैं सिपाही का चल कर ले थोड़ा प्यार…, बोल राधा बोल का तू तू तू तारा…, मासूम का गाना टुकुर-टुकुर देखते हो क्या… आदि शामिल हैं. सुषमा श्रेष्ठ को एक बार फिल्म फेयर अवार्ड के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है. उनके 10 से ज्यादा एलबम भी आ चुके हैं, जिसमें शगूफा, पतंगा, जाल, बादल, जोगन आदि शामिल हैं. उन्होंने नेपाली के कई गानों में भी अपनी आवाज दी, जिसमें से सबसे पॉपुलर है 1980 में आयी नेपाली फिल्म सिंदूर का अली-अली हार हो गाना. इसके अलावा सुषमा श्रेष्ठ ने नेपाली फिल्म संतान में कहवां से आया राम लक्ष्मण… जिसमें उदित नारायण झा और दीपा नारायण झा ने बतौर को सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है. यह फिल्म 1989 में आयी थी. इसके अलावा उन्होंने फिल्म तिलहारी में नीलो नीलो तायो आकाश… और फिल्म कन्यादान में भी गाना गाया है. सुषमा को 1998 में हीरो नंबर वन का गाना सोना कितना सोना… है के लिए बेस्ट फिमेल प्ले बैक सिंगर जी सिने अवार्ड मिला था. सुषमा श्रेष्ठ ने मराठी गानों में भी अपनी आवाज दी है. उन्होंने जूही चावला, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, काजोल, मधु, तब्बु, श्रीदेवी जैसी बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों पर फिल्माये गये हिट गाने में अपनी आवाज दी है.
कार्यक्रम
दिनांक : 4 मई 2018, शुक्रवार
समय : 6 बजे से
स्थान : िबरसा मुंडा टाउन हॉल, िसदगोडा़
अतिथि : अमित कुमार, उपायुक्त, पूर्वी िसंहभूम, अनूप िबरथरे एसएसपी, पूर्वी िसंहभूम, संगीता कुमारी, रेल एसपी, माधवी मिश्रा, एसडीओ, धालभूम, प्रेमलता अग्रवाल, एवरेस्ट विजेता.
नौ साल की उम्र से गाने लगी थी सुषमा श्रेष्ठ
सुषमा श्रेष्ठ के पिता भोलानाथ म्यूजिक कंपोजर थे. सुषमा ने 11 साल की उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था, लेकिन इससे पहले ही नौ साल की उम्र में उन्होंने बतौर चाइल्ड सिंगर ‘है ना बोलो बोलाे…’ मो रफी और सुमन कल्याणपुरी के साथ गाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी थी. उन्होंने नौशाद, मदन मोहन, सी रामचंद्र, अनिल विश्वास, एसडी बर्मन, शंकर जयकिशन के साथ काम कर चुकी हैं. सुषमा ने ताल अहमद खां से गजल की तालीम ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










