18 घंटे के बाद बस हुई रवाना, दिन भर भूख-प्यास से बेहाल रहे यात्री
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर/कोडरमा : बिहार के दरभंगा से टाटानगर आ रही तूफान डीलक्स नामक बस (श्री बाला जी) का बुधवार अहले सुबह झुमरीतिलैया में ब्रेक डाउन हो गया. बस में अचानक आयी खराबी के कारण इसे रोकना पड़ा. सुबह 3:30 बजे से बस रांची-पटना रोड स्थित हीरो शोरूम के पास खड़ी थी. बस के घंटों खड़ी रहने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर/कोडरमा : बिहार के दरभंगा से टाटानगर आ रही तूफान डीलक्स नामक बस (श्री बाला जी) का बुधवार अहले सुबह झुमरीतिलैया में ब्रेक डाउन हो गया. बस में अचानक आयी खराबी के कारण इसे रोकना पड़ा. सुबह 3:30 बजे से बस रांची-पटना रोड स्थित हीरो शोरूम के पास खड़ी थी. बस के घंटों खड़ी रहने के कारण इसमें सवार यात्री परेशान रहे.
बुधवार देर रात 9:00 बजे तक बस तिलैया में खड़ी थी. गर्मी और भूख से यात्री दिनभर बेहाल रहे. देर रात नौ बजे के बाद बस वहां से रवाना हुई. इससे पहले वाहन के खराब होने पर बस स्टाफ की मनमानी और लापरहवाही की शिकायत करते हुए यात्रियों ने नाराजगी जतायी.
बस (बीआर06बीबी5895) में आयी खराबी के बाद इसे वहीं पर मैकेनिक द्वारा ठीक कराने का प्रयास किया गया. इसमें घंटों समय लग गया. शाम करीब 4:00 बजे बस को ठीक किया गया, लेकिन बस के कंडक्टर व चालक के पास पर्याप्त पैसे नहीं होने के कारण सामान व मैकेनिक का भुगतान नहीं किया जा सका. यात्रियों के अनुसार कंडक्टर दिन से ही पैसा (करीब 9 हज़ार) लाने की बात कर रहा था, पर देर रात तक व्यवस्था नहीं हो पायी थी. इधर, घंटों बस खड़ी रहने से परेशान कुछ यात्री दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना हो गये. जिनके पास लगेज ज्यादा हैं और परिवार के साथ हैं, वे बस खुलने का इंतज़ार करते रहे. बस यात्रियों ने कंडक्टर से कहा कि वे अगर उनके पैसे लौटा दें, तो वे किसी तरह जमशेदपुर चले जायें. बस कंडक्टर यात्रियों के पैसे लौटाने में आनाकानी करता रहा. बाद में रात नौ बजे बस रवाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










