देर शाम झमाझम बारिश, शहर में जलजमाव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार की देर शाम भारी गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. रविवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई और शाम होते-होते मौसम ने करवट ले लिया. पांच बजे से मौसम का मिजाज बदलने लगा. रात आठ बजे तक आसमान को घने बादलों ने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर. जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में रविवार की देर शाम भारी गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. रविवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई और शाम होते-होते मौसम ने करवट ले लिया. पांच बजे से मौसम का मिजाज बदलने लगा. रात आठ बजे तक आसमान को घने बादलों ने ढंक लिया. इसके बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई.
मौसम विभाग की मानें, तो पिछले 24 घंटे में करीब 20 एमएम बारिश रिकाॅर्ड की गयी. इस दौरान 70 किमी प्रतिघंटा हवाएं चलीं. रविवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री तथा न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में आर्द्रता की मात्रा अधिकतम 58 व न्यूनत 53 प्रतिशत रही.
आयोजनों के पंडाल उड़े. तेज हवा व बारिश का असर शहर में चौतरफा दिखा. शहर के अलग-अलग इलाकों में पेड़ों की डालियां टूट कर गिर गयी. सड़क पर बारिश के बाद नाली का गंदा पानी तैरता हुआ नजर अाया. कुछ घरों की खिड़कियां टूट गयी. कुछ के छप्पर उड़ गये. शहर के अलग-अलग हिस्सों में बने कई पंडाल आंधी में उड़ गये.
एमजीएम में बढ़े मरीज
जमशेदपुर. दोपहर में गर्मी व रात में ठंड के मिश्रित प्रभाव से लोग संक्रमण का शिकार हो रहे. सर्दी-जुकाम व वायरल बुखार के मरीज हर दिन अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. एमजीएम के मेडिकल ओपीडी में जहां 170 से 180 मरीज आते थे वहीं अभी यह संख्या 220 तक पहुंच गयी है. अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी व वायरल फीवर से पीड़ित आ रहे है. मेडिकल वार्ड के चिकित्सक डॉ अनुकरण पूर्ति के अनुसार यह स्थिति दोपहर में गर्मी व रात में सर्दी के कारण हो रही.
5 मई तक ऐसा ही रह सकता मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच मई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. इस दौरान दिन में धूप खिलेगी. आसमान में बादल रहेंगे. तेज हवाआें के साथ बारिश संभव है. मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार पूर्वी सिंहभूम सहित राज्य के कई हिस्सा में गर्जन के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. अगले सात दिनों तक औसत तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










