बिजली की कीमताें में 99 प्रतिशत की वृद्धि की चौतरफा निंदा, ''आप'' का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिजली की दर में वृद्धि को जन विरोधी बताया है. श्री गुप्ता ने बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार बेलगाम हो गयी है अौर तुगलकी फरमान जारी कर जनता को त्रस्त कर रही है. झारखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बिजली दर 1.25 रुपये […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मंत्री बन्ना गुप्ता ने बिजली की दर में वृद्धि को जन विरोधी बताया है. श्री गुप्ता ने बयान जारी कर कहा है कि राज्य सरकार बेलगाम हो गयी है अौर तुगलकी फरमान जारी कर जनता को त्रस्त कर रही है. झारखंड विद्युत नियामक आयोग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के घरेलू बिजली दर 1.25 रुपये से बढ़ा कर 4.40 रुपये तथा शहरी क्षेत्र का घरेलू बिजली दर 3.60 रुपये से बढ़ा कर 5.50 रुपये किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण जन विरोधी फैसला है.
इस फैसले से जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ेगा. उन्होंने कहा कि एक अोर केंद्र एवं राज्य सरकार अपने आप को जनता का हितैषी बताती है तथा बड़े-बड़े लोक -लुभावन नारे देती है, वहीं दूसरी अोर जनता का शोषण कर रही है.
सीएम के पास है विद्युत विभाग, पूरा सिस्टम फेल : झामुमाे
जमशेदपुर. जिला में विद्युत आपूर्ति का अनियमितता काे दूर करने के लिए झामुमाे का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामदास साेरेन के नेतृत्व में विद्युत विभाग के महाप्रबंधक से मिला. जिलाध्यक्ष रामदास साेरेन ने कहा कि मुख्यमंत्री के अधीन ऊर्जा विभाग पूरी तरह से फेल हाे गया है. इसके कारण जिले में विद्युत संकट उत्पन्न हाे गया है. छात्र-छात्राओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों काे काफी परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा है. आनेवाले दिनाें में शब-ए-बरात, बुद्ध पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण त्याैहार हैं. ज्ञापन साैंपने वालाें में मुख्य रूप से शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, रोड़ेया सोरेन, गुरमीत सिंह गिल, सागेून पूर्ति, विनोद डे, गोपाल महतो, परवेज आलम, चांद जाबिर हुसैन आदि उपस्थित थे.
30 अप्रैल से सात मई तक चौक-चौराहों पर फूंकेंगे सीएम का पुतला : झाविमो
जमशेदपुर. झारखंड सरकार द्वारा बिजली की कीमताें में 99 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गयी है. झाविमाे के केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने शनिवार काे काशीडीह स्थित कार्यालय में पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कहा कि सबका साथ-सबका विकास, गरीबाें की सरकार का नारा देनेवाली सरकार का असली चेहरा सबके सामने आ गया है. उद्याेग-व्यापार काे रियायत देकर गरीबाें में अत्याधिक बाेझ डाल कर सरकरा ने क्रूर मजाक किया है. झाविमाे इसे किसी भी रूप में बढ़ी हुई कीमताें काे स्वीकार नहीं करेगा. एक तरफ गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया, तो दूसरी तरफ बिजली दर बढ़ाकर पॉकेट से पैसा निकालने का कुचक्र रचा गया.
जिस राज्य में कोयला का अपार भंडार हो, बाबजूद सरकार बिजली की दराें में वृद्धि करके यह साबित कर दिया कि यह पूंजीपतियाें की सरकार है. अभय सिंह ने कहा कि बिजली दराें में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में 30 अप्रैल काे कल्याणनगर में, मजदूर दिवस के अवसर पर बिरसानगर संडे मार्केट में, दाे मई को बारीडीह बजरंगबली चौक, तीन मई को जेम्को चौक, चार मई को साकची गोलचक्कर में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जायेगा. सात मई को बागुनहातु में विशाल मशाल जुलूस निकाला जायेगा.
झाविमाे बिजली दराें काे बढ़ाये जाने के विराेध में जनता के साथ मिलकर सड़काें पर आंदाेलन करेगा. बिजली दर में वृद्धि जन विरोधी : पांडेय. झाविमो बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय सचिव शिवा पांडेय ने शहरी एवं ग्रामीण घरेलू बिजली दर में वृद्धि को जन विरोधी बताया है. भाजपा नगर निकाय चुनाव में जीत का बदला ले रही है.
दिल्ली में एक रुपये, यहां 5.50/ यूनिट बिजली : आप
जमशेदपुर. बिजली दरों में वृद्धि के विरोध में शनिवार को आम आदमी पार्टी ने साकची में प्रदर्शन किया. मौके पर युवा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राहुल कुमार ने कहा कि झारखंड में 200 यूनिट तक बिजली की दर पहले तीन रुपये थी, जिसको बढ़ाकर 5.50 रुपये कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार 200 यूनिट तक बिजली एक रुपये में दे रही है. प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने बिजली की दरों को वापस लेने की मांग की नहीं तो पूरे राज्य में आंदोलन करने की चेतावनी दी. प्रदर्शन में शोभा देवी, अश्विनी कुमार, नवीन कुमार, संजय साहू, रुमा चक्रवर्ती आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola