सरायकेला के सूरज ने की थी आत्महत्या
सरायकेला/जमशेदपुर : बाल विकास शिक्षा निकेतन स्कूल के छठी कक्षा के छात्र सूरज बेसरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसने आत्महत्या की थी. सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि विगत 22 अप्रैल को सूरज ने फांसी लगा कर आत्महत्या की थी. […]
सरायकेला/जमशेदपुर : बाल विकास शिक्षा निकेतन स्कूल के छठी कक्षा के छात्र सूरज बेसरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि उसने आत्महत्या की थी. सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि विगत 22 अप्रैल को सूरज ने फांसी लगा कर आत्महत्या की थी.
ज्ञात हो कि मामले पर सरायकेला थाना में छात्र के परिजनों ने स्कूल संचालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. एसपी ने बताया कि मामले पर पुलिस ने जांच करते हुए परिजनों की मांग पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जमशेदपुर में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया. इसकी रिपोर्ट 27 अप्रैल को प्राप्त हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगा कर आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है. उसके शरीर पर चोट का कोई गंभीर निशान नहीं मिला. प्रेस कांफ्रेंस में सरायकेला थाना प्रभारी आर बी सिंह भी उपस्थित थे.
अब लगेगी धारा 306 : एसपी ने कहा कि मामले पर प्रथम दृष्टया 302 व 201 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अनुसंधान में 302 व 201 को हटा कर धारा 306 के तहत कारवाई की जायेगी. संचालक और भांजे को भेजा गया जेल : एसपी ने बताया कि स्कूल में संचालक विद्याभूषण सिंह का भांजा आयुष कुमार उर्फ आंतिम बच्चों को डराता था. उसने सूरज को डांटा था जिसके कारण आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में उक्त मामा-भांजे को जेल भेज दिया गया है. एसपी ने बताया कि दोनों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया गया और शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










