डाकिया व जवान में हुई मारपीट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया, मानगो पोस्ट ऑफिस के इंचार्ज शंभू राम ने की लिखित शिकायत जमशेदपुर : मानगो पोस्ट ऑफिस में शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ जवान राकेश सिंह ने डाकिया चुनाराम हांसदा को पीट दिया. डाकिया को पीटने के विरोध में कुछ लोगों ने सीआरपीएफ जवान को पीट दिया. मामले की जानकारी मिलने […]
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया, मानगो पोस्ट ऑफिस के इंचार्ज शंभू राम ने की लिखित शिकायत
जमशेदपुर : मानगो पोस्ट ऑफिस में शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ जवान राकेश सिंह ने डाकिया चुनाराम हांसदा को पीट दिया. डाकिया को पीटने के विरोध में कुछ लोगों ने सीआरपीएफ जवान को पीट दिया. मामले की जानकारी मिलने पर मानगो थाना के दारोगा अताउर खान पहुंचे. पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत की.
सीआरपीएफ जवान अपनी गोद में छोटा बच्चा लिए हुए था. पुलिस ने बच्चे को घर पहुंचा कर थाना आने को कहा. वहीं, दूसरी तरफ पोस्ट ऑफिस के इंचार्ज शंभू राम ने घटना की लिखित शिकायत मानगो पुलिस से की है. इधर, घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता विकास सिंह भी पहुंच गये. उन्होंने सीआरपीएफ जवान द्वारा डाकिया से मारपीट घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना के बाद कुछ देर के लिए पोस्ट ऑफिस में भगदड़ की स्थिति हो गयी. पुलिस के अनुसार कुंवर बस्ती में रहने वाले राकेश सिंह ने पत्नी का पैन कार्ड बनने को दिया था. पैन कार्ड पर पता में गड़बड़ी के कारण डाकिया चुनाराम हांसदा ने पैन कार्ड वापस लौटा दिया. इसी विरोध में राकेश सिंह पोस्ट ऑफिस पहुंचे और डाकिया को मारपीट करने लगे. डाकिया के पक्ष में वहां कुछ लोग आ गये और फिर सीआरपीएफ जवान की पिटाई कर दी.
सीआरपीएफ जवान और डाकिया के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. पुलिस पहुंची. दोनों पक्षों से जानकारी ली. कुछ देर बाद दोनों पक्ष के लोग चले गये.
अताउर खान, दारोगा मानगो थाना
ट्रेन में मिला जलता हुआ विस्फोटक
एस-3 के यात्री ने सीट के नीचे से धुआं निकलने की सूचना दी
पेंसिल टॉर्च आकार के छह विस्फोटक बैटरी से जुड़े हुए मिले
आरपीएफ ने तत्काल झारसुगुड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर फेंका
प्लेटफॉर्म पर गिर विस्फोटकों का कनेक्शन टूटा, नहीं हुआ ब्लास्ट
विस्फोटक रखने वाले, मकसद का पता लगाने में जुटी पुलिस
असमाजिक तत्व द्वारा नुकसान पहुंचाने की कोशिश का अंदेशा
संबलपुर मंडल के झारसुगड़ा रोड में ट्रेन से फेंका गया विस्फोटक पदार्थ पटाखों में इस्तेमाल होता है. झारसुगड़ा जीआरपी व ओड़िशा पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं. राउरकेला में ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ टीम ने संदिग्धों की तलाशी ली, जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया.
ए इब्राहिम शरीफ, वरीय सुरक्षा आयुक्त, चक्रधरपुर रेल मंडल
फॉरेंसिक टीम ने बताया ‘कोल्ड फायर क्रैकर एक्सप्लोसिव’
आरपीएफ से सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने जांच में पाया कि उक्त विस्फोटक ‘कोल्ड फायर क्रैकर एक्सप्लोसिव’ है. इसमें छह विस्फोटकों को एक सिरीज में जोड़कर बैट्री से कनेक्ट कर दिया गया था. जिस विस्फोटक से धुआं निकल रहा था वह शक्तिशाली था, जबकि पांच अन्य कम शक्तिशाली थे. मतलब, विस्फोट होने पर बोगी में बड़ा नुकसान हो सकता था. पुलिस पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटकों के ट्रेन में किसने रखा गया और बैटरी से कनेक्ट कर छोड़ने का उद्देश्य क्या था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










