जमशेदपुर : चोरों ने मॉल से लाखों का सामान उड़ाया

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : हाता-तिरिंग मुख्य मार्ग पर कोवाली के हेसड़ा गांव स्थित आरके विलेज मॉल के शटर का ताला तोड़कर पांच युवकों ने फिल्मी अंदाज में नकद समेत 1.33 लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली. 24 अप्रैल की अहले सुबह 3.45 से 4.00 बजे के बीच की गयी चोरी की वारदात की तस्वीर सीसीटीवी […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : हाता-तिरिंग मुख्य मार्ग पर कोवाली के हेसड़ा गांव स्थित आरके विलेज मॉल के शटर का ताला तोड़कर पांच युवकों ने फिल्मी अंदाज में नकद समेत 1.33 लाख रुपये के सामानों की चोरी कर ली. 24 अप्रैल की अहले सुबह 3.45 से 4.00 बजे के बीच की गयी चोरी की वारदात की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है.
चारों युवक घटना को अंजाम देने सूमो से पहुंचे थे, जिसमें चोरी के बाद सामान भरकर सभी वहां से फरार हो गये. जब चोरों ने घटना को अंजाम दिया, उस समय मॉल के बेसमेंट में कुछ स्टाफ और एक सिक्यूरिटी गार्ड सो रहा था, लेकिन किसी को भी चोरों की भनक नहीं लगी.
इस संबंध में कोवाली थाना मेंमॉल के मैनेजर रामाकांत सिंह के बयान पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. यह मॉल बागबेड़ा शितला मंदिर के पास रहनेवाले रवींद्र कुमार सिंह का है. वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.
घटना को लेकर पुलिस ने मॉल में तैनात गार्ड और कारीगर से पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा है.
छह एलइडी टीवी व नगद भी ले गये चोर
दर्ज मामले के अनुसार, चोर पौने चार बजे के लगभग दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे. चोरों ने छह एलइडी टीवी, जिंस पैंट-शर्ट, जूते, टी-शर्ट और कैश काउंटर से नकद 26 हजार रुपये की चोरी की है. घटना का पता तब चला जब मॉल का स्टाफ सूरज साव सुबह आठ बजे मॉल खोलने पहुंचा. उसने शटर का ताला टूटा पाया, जिसके बाद मैनेजर रामाकांत को खबर की गयी. हालांकि मॉल के सामने बना ढाबानुमा होटल भी सुबह चार बजे के आसपास ही खोलता है, लेकिन ढाबेवाले को भी मॉल में चोरी का अहसास नहीं हुआ. मैनेजर ने पुलिस को सामान का मिलान करने के बाद और विस्तृत जानकारी देने की बात भी कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola