सीबीसीएस से छात्रों पर परीक्षा शुल्क का पड़ा दोगुना भार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के लागू होने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों पर कुल सालाना फीस भी अब दोगुनी हो गयी है. इसका सीधा असर स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन लेने वाले 30 हजार से अधिक छात्रों पर पड़ेगा. शैक्षणिक सत्र 2016-18 में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के लागू होने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्रों पर कुल सालाना फीस भी अब दोगुनी हो गयी है. इसका सीधा असर स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन लेने वाले 30 हजार से अधिक छात्रों पर पड़ेगा.
शैक्षणिक सत्र 2016-18 में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला लेने वाले छात्रों को परीक्षा शुल्क के रूप में 510 रुपये जमा करने पड़ते थे. वहीं, इस साल सीबीसीएस लागू करने के बाद पीजी प्रथम सेमेस्टर के छात्रों की फीस 510 रुपये है, लेकिन अब छात्रों को यह राशि वर्ष में दो बार जमा करनी पड़ेगी.
स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की परीक्षा देने जा छात्रों का शुल्क भी दोगुने से अधिक हो गया है. स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में 510 रुपये परीक्षा शुल्क जमा कर एग्जाम देने वाले छात्रों से इस बार 1210 रुपये जमा कराये जा रहे हैं. द्वितीय वर्ष के छात्रों से प्रो. फीस के नाम पर 100 रुपये तथा डिग्री सर्टिफिकेट के नाम पर 600 रुपये लिये जा रहे हैं. प्रायोगिक विषय लेकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए शुल्क 1460 रुपये है. इसी तरह स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में भी प्रायोगिक विषय लेने वाले छात्रों को 250 रुपये अधिक देने पड़ रहे हैं.
विवि का तर्क, दो बार परीक्षा लेने में खर्च होगी राशि : विवि का तर्क है कि सीबीसीएस लागू करने के कारण स्नातक में छह बार तथा स्नातकोत्तर में चार बार परीक्षाएं लेनी पड़ रही हैं. पुराने पाठ्यक्रम में स्नातक में केवल तीन बार एवं स्नातकोत्तर में दो बार परीक्षाएं होती थीं. ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं की खरीद, प्रश्न-पत्र निर्माण, परीक्षा के आयोजन एवं मूल्यांकन का कार्य दोगुना हो गया है. लिहाजा पूर्व के अनुपात में देखें, तो फीस में कोई वृद्धि नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










